ग्रामीण पत्रकारों की लेखनी में समाज बदलने की ताकत, रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न।
ग्रामीण पत्रकारों की लेखनी में समाज बदलने की ताकत, रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न। रतलाम/ मध्यप्रदेश रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन रतलाम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, संगठन की मजबूती, ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया। समारोह के मुख्य अतिथि संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रतलाम जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश जैन ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों एवं संभाग भर से आए पत्रकारों का स्वागत किया। सम्मेलन में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम सभापति मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समाज को बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारो...