संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्रामीण पत्रकारों की लेखनी में समाज बदलने की ताकत, रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न।

चित्र
ग्रामीण पत्रकारों की लेखनी में समाज बदलने की ताकत, रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न। रतलाम/ मध्यप्रदेश  रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन रतलाम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, संगठन की मजबूती, ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया। समारोह के मुख्य अतिथि संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रतलाम जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश जैन ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों एवं संभाग भर से आए पत्रकारों का स्वागत किया। सम्मेलन में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम सभापति मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समाज को बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारो...

डिजिटल पुलिसिंग में रतलाम पुलिस का डंका,CCTNS में प्रदेशभर में प्रथम स्थान; एसपी अमित कुमार हुए सम्मानित।

चित्र
डिजिटल पुलिसिंग में रतलाम पुलिस का डंका, CCTNS में प्रदेशभर में प्रथम स्थान; एसपी अमित कुमार हुए सम्मानित। रतलाम/मध्यप्रदेश  रतलाम पुलिस ने आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के प्रभावी संचालन में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) कार्यशाला में सम्मान शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय द्वारा 28 जून 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल, भोपाल में आयोजित कार्यशाला के दौरान वर्ष 2025 में सीसीटीएनएस के उत्कृष्ट संचालन, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन और तकनीक आधारित पुलिस सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रतलाम पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान का गौरव मिला। यह उपलब्धि अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण, ऑनलाइन पुलिस सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल पुलिसिंग क...

रतलाम पुलिस का बड़ा डिजिटल सुरक्षा अभियान शुरू: 15 दिन तक गूंजेगा ‘सेफ क्लिक 2.0’, हर गांव-शहर में तैयार होंगे साइबर योद्धा।

चित्र
रतलाम पुलिस का बड़ा डिजिटल सुरक्षा अभियान शुरू: 15 दिन तक गूंजेगा ‘सेफ क्लिक 2.0’, हर गांव-शहर में तैयार होंगे साइबर योद्धा। साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ रतलाम पुलिस की मुहिम, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी। रतलाम/मध्यप्रदेश  साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच रतलाम पुलिस ने आमजन की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए “सेफ क्लिक अभियान 2.0” का शुभारंभ किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। अभियान के संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो के निर्देशन में जिले के सभी एसडीओपी, सीएसपी ए...

कलेक्टर मिशा सिंह की सख्ती: बांगरोद-सेमलिया कृषि पंजीयन शिविर का किया निरीक्षण, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान; शाम 3 से 6 बजे तक लगेंगे शिविर।

चित्र
सेमलिया में बड़ी संख्या में किसानों का पंजीयन और ई-केवाईसी लंबित, शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय। रतलाम/नामली मध्यप्रदेश  रतलाम जिले में किसानों के कृषि पंजीयन (फार्मर रजिस्ट्री), किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) एवं ई-केवाईसी कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा हाल ही में किसान पंजीयन कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें कई ग्राम पंचायतों में पंजीयन कार्य अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने जिलेभर में विशेष शिविर आयोजित कर शेष किसानों का पंजीयन कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बांगरोद-सेमलिया क्षेत्र में आयोजित कृषि पंजीयन शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से किसान पंजीयन, फार्मर आईडी और ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम पंचायत सेमलिया में अभी भी बड़ी संख्या...

तुलसी वाटर पार्क में थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार मामले में पुलिस की साख पर सवाल: जिस थाना प्रभारी को लापरवाही पर मिला था नोटिस, एसपी ने उसी को सौंप दी दोबारा जांच‌।

चित्र
तुलसी वाटर पार्क में थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार मामले में पुलिस की साख पर सवाल: जिस थाना प्रभारी को लापरवाही पर मिला था नोटिस, एसपी ने उसी को सौंप दी दोबारा जांच‌।  नामली/रतलाम मध्यप्रदेश  धार्मिक नगरी नामली को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचेड़-नामली मार्ग पर स्थित 'तुलसी वाटर पार्क' में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार (इंटरनेशनल सेक्स रैकेट) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी में थाईलैंड की तीन विदेशी युवतियों को बरामद किया गया है, जिन्होंने मोबाइल ट्रांसलेटर के जरिए पूछताछ में यह कबूला कि उनसे मोटी रकम लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने वाटर पार्क मैनेजर और वर्तमान नामली निवासी दिलीप ठाकुर, स्पा संचालक नरेश चौहान (निवासी पाली, राजस्थान) और मैनेजर भरत मेवाड़ा (निवासी जोधपुर) को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य मालिक योगेश सिंह डाबी (निवासी रतलाम) फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस पूरे घिनौने खेल के पीछे वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर (पुत्र प्रहलाद सिंह ठाकुर) ...

तुलसी वाटर पार्क में थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार मामले में पुलिस की साख पर सवाल: जिस थाना प्रभारी को लापरवाही पर मिला था नोटिस, एसपी ने उसी को सौंप दी दोबारा जांच‌।

चित्र
तुलसी वाटर पार्क में थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार मामले में पुलिस की साख पर सवाल: जिस थाना प्रभारी को लापरवाही पर मिला था नोटिस, एसपी ने उसी को सौंप दी दोबारा जांच‌।  नामली/रतलाम मध्यप्रदेश  धार्मिक नगरी नामली को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचेड़-नामली मार्ग पर स्थित 'तुलसी वाटर पार्क' में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार (इंटरनेशनल सेक्स रैकेट) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी में थाईलैंड की तीन विदेशी युवतियों को बरामद किया गया है, जिन्होंने मोबाइल ट्रांसलेटर के जरिए पूछताछ में यह कबूला कि उनसे मोटी रकम लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने वाटर पार्क मैनेजर और वर्तमान नामली निवासी दिलीप ठाकुर, स्पा संचालक नरेश चौहान (निवासी पाली, राजस्थान) और मैनेजर भरत मेवाड़ा (निवासी जोधपुर) को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य मालिक योगेश सिंह डाबी (निवासी रतलाम) फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस पूरे घिनौने खेल के पीछे वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर (पुत्र प्रहलाद सिंह ठाकुर) ...

लापरवाही ने ली जान: नामली में झूलते तारों की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर भड़के ग्रामीण बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं नगर में नीचले स्तर पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार और जलमग्न होने वाली विद्युत डीपियाँ; मानसून से पहले प्रशासन की पोल खुली ।

चित्र
बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं नगर में नीचले स्तर पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार और जलमग्न होने वाली विद्युत डीपियाँ; मानसून से पहले प्रशासन की पोल खुली नामली/रतलाम मध्यप्रदेश नगर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। बुधवार दोपहर नामली में बिजली विभाग की उदासीनता के चलते एक 42 वर्षीय किसान की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में विद्युत मंडल के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई संतोष पड़ियार ने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए वे सभी भाई दोपहर करीब अपने खेत पर कुछ काम कर रहे थे. इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन, जो कि काफी समय से नीचे झूल रही थी, अचानक चली तेज हवा के कारण नीचे की तरफ लहराई। बड़े भाई भंवरलाल पड़ियार (42 वर्ष, कुमावत) का सिर इन झूलते तारों की चपेट में आ गया। हादसा   इतना जोरदार था कि भंवरलाल कुमावत बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए ...

नामली के विकास को लगेंगे पंख: सांसद अनीता चौहान के सामने उठी स्वतंत्र कृषि मंडी और रेल ठहराव समेत कई बड़ी माँगें, मिला त्वरित स्वीकृति का आश्वासन।

चित्र
नामली के विकास को लगेंगे पंख: सांसद अनीता चौहान के सामने उठी स्वतंत्र कृषि मंडी और रेल ठहराव समेत कई बड़ी माँगें, मिला त्वरित स्वीकृति का आश्वासन।   नामली /रतलाम मध्यप्रदेश  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल और उनके सबसे अधिक समय तक देश के प्रधानमंत्री रहने के गौरवशाली उपलक्ष्य में नामली नगर के 'अर्चना मैरेज हॉल' में भाजपा नामली मंडल द्वारा एक वृहद् जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद दूसरी बार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुँचीं। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान के समक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास और जन-सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों की झड़ी लगा दी। सांसद श्रीमती चौहान ने सभी माँगों को बेहद गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने का ठोस आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष पूजा योगी ने रखी डाकघर और छात्र हितों की महत्वपूर्ण माँग नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीम...

रतलाम में रफ्तार का कहर: 5 महीनों में 678 हादसों और 126 मौतों से दहला अंचल; मैदान में उतरी पुलिस, खुली 'रोड सेफ्टी क्लास'

चित्र
यातायात डीएसपी आनंद सोनी और डॉ. योगेश पाटीदार की मौजूदगी में खुली 'रोड सेफ्टी क्लास'; 5 महीनों में 126 मौतों से दहला रतलाम, नियमों को ताक पर रखने वालों को दी गई समझाइश। नामली/रतलाम मध्यप्रदेश   जिला रतलाम में बेलगाम दौड़ती रफ्तार और सड़क हादसों में लगातार बह रहे खून को रोकने के लिए यातायात पुलिस विभाग ने एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। चालू वर्ष 2026 के शुरुआती 5 महीनों में मौत के डरावने आंकड़ों का आधिकारिक खुलासा करते हुए यातायात विभाग द्वारा महू-नीमच फोरलेन पर स्थित पल्दूना फंटे विजय मैरिज गार्डन मार्केट परिसर में एक वृहद यातायात जागरूकता एवं समझाइश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व और 'सर्व समाज फोरलेन रोड़ सुझाव निगरानी समिति' के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों आम लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान जहां एक तरफ मंच से पुलिस ने खून से सने आंकड़ों को रखकर लोगों को झकझोरा, वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों की टीम ने डमी (पुतले) पर लाइव रिहर्सल करके लोगों को जीवन रक्षा की कसम द...

वार्ड-4 का मामला: रहवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; मानसून सिर पर, बेपरवाह सीएमओ और जल समिति पर उठाए सवाल।

चित्र
नामली में फूटा जनाक्रोश: नाले पर अवैध कब्जे से थमी जल निकासी, सरकारी दफ्तरों और अस्पताल पर भी डूबने का खतरा। ​ वार्ड-4 का मामला: रहवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; मानसून सिर पर, बेपरवाह सीएमओ और जल समिति पर उठाए सवाल। ​ नामली। (ब्यूरो रिपोर्ट) नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित शीतलामाता पलदुना रोड पर मुख्य नाले पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मानसून के ठीक पहले जल निकासी व्यवस्था ठप होने से नाराज रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नाले से तत्काल अतिक्रमण हटाने और जल निकासी को सुचारू करने की पुरजोर मांग की है। ​ अवैध निर्माण से नाला चोक, मंडरा रहा बीमारियों का खतरा ​क्षेत्रवासियों का सीधा आरोप है कि कुछ रसूखदार स्थानीय लोगों द्वारा नाले की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। इस वजह से मुख्य नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है। गत वर्ष भी बारिश के दौरान यहां जलभराव की बेहद गंभीर स्थिति बन गई थी। ​रहवासियों ने बताया:​"पिछले कई वर्षों से गंदा पानी एक जगह ज...

नामली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश, 19 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

चित्र
नामली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश, 19 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। रतलाम मध्यप्रदेश  क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में नामली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने पैलेस रोड पर स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और बीयर का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसपी के निर्देश पर एक्टिव हुई टीम। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी किशोर कुमार पाटनवाला के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पैलेस रोड स्थित एक मकान में अवैध शराब का अवैध भंडारण किया गया है। घर में छिपा रखी थी 15 पेटी बीयर और 4 पेटी देशी शराब। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पैल...

धार्मिक चोले में नामली को दागदार करने वाले 3 आरोपी जेल भेजे गए; कार्रवाई में नामली पुलिस बाईपास, उठ रहे गंभीर सवाल।

चित्र
धार्मिक चोले में नामली को दागदार करने वाले 3 आरोपी जेल भेजे गए; कार्रवाई में नामली पुलिस बाईपास, उठ रहे गंभीर सवाल ​ विशेष संवाददाता, नामली (रतलाम) ​धार्मिक नगरी नामली को बदनाम करने वाले तुलसी वॉटर पार्क अवैध स्पा और देह व्यापार मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोपहर (लंच के बाद) तीनों आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। ​लेकिन इस पूरी अदालती कार्रवाई के समानांतर, पर्दे के पीछे की प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल ने इस मामले को भोपाल से लेकर दिल्ली तक गरमा दिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली, सूचना संकलन (इंटेलिजेंस) और अंदरूनी खींचतान को लेकर अब कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। ​ स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं: एसडीओपी को किया बाईपास, अपनी टीम से कराई छापेमारी ​इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिले के कप्तान (एसपी) अमित कुमार ने नामली थाने के एसडीओपी किशोर पाटनवाला को इस बड़ी कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी। उन्हें पूरी जानकारी से दूर रखते हुए दूसरे पुलिस लोकेशन पर तैना...

इप्का फैक्ट्री से 36 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए महेश पोरोणिक, बैंड-बाजों और सहभोज के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

चित्र
इप्का फैक्ट्री से 36 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए महेश पोरोणिक, बैंड-बाजों और सहभोज के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत। नामली/सेजावता। इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड (दवाई कंपनी) से 60 वर्षीय वरिष्ठ कर्मचारी महेश पोरोणिक (पिताजी: श्री इंद्रमल जी पोरोणिक) के सेवानिवृत्त (रिटायर) होने पर परिजनों और स्नेहीजनों ने मिलकर एक यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया। 36 वर्ष और 6 महीने की लंबी व सफल सेवाओं के बाद जब वे 5 जून को कंपनी से बाहर निकले, तो पूरा माहौल भावुकता और उत्साह से भर गया। श्री महेश जी को लेने के लिए उनके परिवार के सदस्य और शुभचिंतक फोरलेन रोड़ सेजावता स्थित इप्का फैक्ट्री पहुंचे। वहां से उन्हें बैंड-बाजों के साथ, फूल-मालाएं पहनाकर और शाल ओढ़ाकर बड़े ही धूमधाम से लाया गया। इस भव्य चल समारोह और उसके बाद आयोजित सहभोज (प्रीतिभोज) में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सहकर्मी शामिल हुए। मजदूरी से शुरुआत कर तय किया सफलता का सफर महेश पोरोणिक का जीवन संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने शुरुआती दिनों में पशुपालन किया और अन्य जगहों पर मजदूरी में भी अपनी किस्म...

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

चित्र
​ कथित सामाजिक संगठन के रसूख की आड़ में फल-फूल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा; SP की टीम ने दबोचा, रसूखदारों द्वारा आरोपी को बचाने की जोड़-तोड़ शुरू; मीडिया की पैनी नजर। ​ विशेष खोजी रिपोर्ट, नामली (रतलाम) मध्यप्रदेश  नामली के पंचेड़ रोड स्थित 'तुलसी वाटर पार्क' और उसके भीतर संचालित स्पा (मसाज) सेंटर के बंद कमरों का वो खौफनाक और घिनौना सच सामने आया है, जिसने पूरी धार्मिक नगरी को शर्मसार कर दिया है। मनोरंजन और पर्यटन की आड़ में यहां न केवल अवैध मयखाना (बीयर बार) चल रहा था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का देह व्यापार का सिंडिकेट पैर पसार चुका था। सूत्रों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, इस स्पा सेंटर में 'थाई मसाज' के नाम पर आने वाले ग्राहकों से शुरुआत में एंट्री फीस के रूप में ₹1800 वसूले जाते थे। इसके बाद जब ग्राहक को बंद कमरे में भेजा जाता था, तो वहां थाईलैंड की जवान युवतियों द्वारा शारीरिक संबंध बनाने और सेक्स की भूख मिटाने के एवज में ₹2000 की अतिरिक्त वसूली की जाती थी। यानी मसाज तो सिर्फ एक मुखौटा था, असली खेल जिस्म का सौदा था। ​ कथित सामाजिक संगठन...

बंधक यूपी के मजदूरों को बाउंसर्स ने पीटा, मजदूरी मांगी तो नामली पुलिस ने पीड़ितों पर ही ठोंकी धारा 151 ।

चित्र
₹2 लाख की 'डील' कर थाना प्रभारी अमित कोरी ने फरियादी मजदूरों को ही बनाया आरोपी; सहमे 15 मजदूर पैदल ही यूपी लौटने को मजबूर  नीलू वेयरहाउस में बिना बोर्ड-दस्तावेजों के पिछले फरवरी से फल-फूल रहा था फर्जीवाड़ा, एक्साइज की मिलीभगत से रातों-रात मशीनें गायब  'मेरे कार्यक्षेत्र में नहीं आता'— जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर जिला खाद्य अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता का गैर-जिम्मेदार बयान  नामली (रतलाम)। क्षेत्र के नीलू वेयरहाउस में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही एक अवैध तंबाकू फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश के गरीब मजदूरों के बेरहम शोषण और उसके बाद नामली पुलिस की शर्मनाक कार्यप्रणाली का एक बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। अपनी ही मेहनत की गाढ़ी कमाई और मजदूरी की राशि मांगने पर फैक्ट्री मालिक के बाउंसर्स ने यूपी के इन गरीब मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जब लहूलुहान और डरे-सहमे मजदूर न्याय की आस में नामली थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी अमित कोरी ने रसूखदार फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित म...