संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

29 जून को रतलाम में होगा संभागीय पत्रकार महा सम्मेलन, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर संघ का बड़ा ऐलान ।

चित्र
29 जून को रतलाम में होगा संभागीय पत्रकार महा सम्मेलन, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर संघ का बड़ा ऐलान । नामली, संवाददाता। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में ग्रामीण और अंचल के पत्रकारों की भूमिका, उनकी समस्याओं और सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि अंचल के पत्रकार पत्रकारिता की रीढ़ की हड्डी हैं। जो पत्रकार गांवों की समस्याओं को उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं और समाधान का रास्ता बनाते हैं, वही वास्तविक पत्रकार हैं। राजेश जैन ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनना अब समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार जब निष्पक्ष, तथ्यात्मक और निर्भीक समाचार प्रकाशित करते हैं, तो उन्हें कई बार धमकियों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत है। बैठक में यह भी बताया गया कि संघ हर ग्रामीण और नगरीय निकाय स्तर तक पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इसी क्रम में 29 जून 2026 को रतलाम में संभागीय स्तर पर पत्रकारों के ...

रतलाम में 29 जून को सजेगा अंचल के पत्रकारों का महाकुंभ, महालक्ष्मी परिसर में होगा पहला संभागीय सम्मेलन।

चित्र
अध्यक्ष शलभ भदौरिया करेंगे मार्गदर्शन, रतलाम-मंदसौर-नीमच के करीब 400 पत्रकार बदलेंगे दशा और दिशा। रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आगामी 29 जून को शहर के श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर (किरण टॉकीज़) में एक ऐतिहासिक संभागीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। रतलाम संभाग के गठन के बाद आयोजित होने वाला यह पहला गरिमामय संभागीय सम्मेलन होगा, जिसमें रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के करीब 400 शहरी एवं ग्रामीण पत्रकार अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। समस्याओं पर मंथन और शासन स्तर पर प्रस्ताव जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम कर रहे पत्रकारों की जमीनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना है। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार कर पारित किए जाएंगे, जिन्हें बाद में निराकरण हेतु शासन स्तर पर भेजा जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व का मिलेगा मार्गदर्शन। पत्रकारों का मार्गदर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरि...

अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त।

चित्र
अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त। नामली। कलेक्टर को प्राप्त शिकायतों के आधार पर नामली क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मशीनों एवं अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी के विरुद्ध वन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने विभिन्न आरा मशीन परिसरों सहित खेड़ापति हनुमान मंदिर के समीप रखी लकड़ी का निरीक्षण कर जांच की वन विभाग द्वारा मोहनलाल पिता रतनलाल पांचाल के आरा मशीन स्थल पर लकड़ी का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान 309 नग लट्ठे एवं लगभग 125 क्विंटल जलाऊ लकड़ी अधिक पाई गई। साथ ही लकड़ी लेखा संधारण अपूर्ण मिलने पर संबंधित लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण कायम किया गया। इसी प्रकार कानजी भाई पिता प्रेमजी पटेल की लक्ष्मी शॉ मिल का भी संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां पर लकड़ी लेखा का उचित संधारण नहीं पाए जाने पर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। संयुक्त दल द्वारा श्री विश्वकर्मा शॉ मिल संचालक पंकज शर्मा की आरा मशीन का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी दस्तावेज एवं लकड़ी लेखा सही पाए गए। इस कारण वहां किसी प्रकार की क...

मेवाड़ में धर्म की बयार: कानोड़ के केरपुरा में 'शतचण्डी महायज्ञ' का शंखनाद, गूंजें रहें हैं वैदिक मंत्र, धूणी माता मंदिर जीणोद्धार प्रगति पर यज्ञ समापन पर हजारों श्रद्धालुओं का भराएगा मेला।

चित्र
मेवाड़ में धर्म की बयार: कानोड़ के केरपुरा में 'शतचण्डी महायज्ञ' का शंखनाद, गूंजेंगे वैदिक मंत्र कानोड़ (उदयपुर)।  मेवाड़ की पावन धरा पर एक बार फिर भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कानोड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सारंगपुरा स्थित धुणी माता केरपुरा के पवित्र प्रांगण में महन्त श्री शिवानन्द गिरी जी महाराज (सेराई मठ, धोलागर मेवाड़) के पावन सान्निध्य में भव्य 'एकादश कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ' का आयोजन किया जा रहा है। 21 मई से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की खुशहाली और लोक कल्याण की कामना के साथ आयोजित हो रहा है।  कलश यात्रा के साथ हुआ भव्य शुभारंभ यज्ञ की शुरुआत गुरुवार, 21 मई को अलसुबह कलश यात्रा के साथ हुई। केरपुरा गांव से धुणी माता मंदिर तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में गणपति पूजन, मातृका पूजन और मण्डप प्रवेश जैसी शास्त्रोक्त विधियां विद्वान पंडितों के निर्देशन में संपन्न की गईं। पांच दिवसीय अनुष्ठान का पूरा कार्यक्रम यह महायज्ञ विक्रम संवत् 2083 के ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी...

किसानों की बेहाली पर गंभीर मंथन के बजाय तमाशेबाज़ी पर उतरे नेताजी; बेजुबान जानवरों को राजनीति का मोहरा बनाना निंदनीय और गैर-जिम्मेदाराना।

चित्र
'बिल्ली' हाथ में, गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का यह कैसा सियासी ड्रामा? किसानों की बेहाली पर गंभीर मंथन के बजाय तमाशेबाज़ी पर उतरे नेताजी; बेजुबान जानवरों को राजनीति का मोहरा बनाना निंदनीय और गैर-जिम्मेदाराना।  दिलीप कर्णधार (यर्थाथ) रतलाम मध्यप्रदेश  लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका जनता की आवाज को प्रखरता से उठाना और प्रशासन को उसकी कमियां आईना दिखाकर सचेत करना होता है। लेकिन जब यह भूमिका केवल 'सुर्खियां बटोरने' और 'सस्ता प्रचार' पाने के हथकंडों तक सिमट जाए, तो आंदोलन का मूल उद्देश्य ही दम तोड़ देता है। पिछले दिनों कलेक्टोरेट में किसान कांग्रेस के एक नेता द्वारा हाथ में 'बिल्ली' लेकर पहुंचना और प्रशासन की तुलना उससे करना, इसी गिरते राजनीतिक स्तर का एक ज्वलंत और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। नेताजी ने हाथ में बिल्ली उठाकर अपनी पीठ तो थपथपा ली होगी कि उन्होंने बहुत बड़ा 'कटाक्ष' कर दिया, लेकिन हकीकत यह है कि इस कृत्य से उन्होंने किसानों की गंभीर समस्याओं का मज़ाक उड़ाकर रख दिया। > बेजुबानों का सियासी इस्तेमाल: संवेदनहीनता की पराकाष्ठा ...

21 से 25 मई तक एकादश कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ, महंत शिवानंद गिरीजी महाराज के सानिध्य में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन।

चित्र
केरपुरा में गूंजेगा धर्म और श्रद्धा का संगम 21 से 25 मई तक एकादश कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ, महंत शिवानंद गिरीजी महाराज के सानिध्य में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन। उदयपुर/ राजस्थान मेवाड़ जिले के कानोड़ क्षेत्र स्थित धूणी माता केरपुरा में 21 मई से 25 मई 2026 तक एकादश कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ का विराट आयोजन होने जा रहा है। महंत श्री शिवानंद गिरीजी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महायज्ञ का शुभारंभ 21 मई, गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा प्रातः केरपुरा से धूणी माता मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं शामिल होंगी। इसके पश्चात गणपति पूजन, मातृका पूजन, मंडप प्रवेश एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है, ...

चौरासी बड़ायला में गूंजे मां अंबाजी के जयकारे,भागवत कथा का श्रवण करने पहुंच रहे श्रद्धालु।

चित्र
चौरासी बड़ायला में गूंजे मां अंबाजी के जयकारे,भागवत कथा का श्रवण करने पहुंच रहे श्रद्धालु।  ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर ने किए मां अंबाजी के दर्शन; बोले- 'शिखर निर्माण में देंगे पूरा सहयोग', 18 मई को भंडारे के साथ थमेगा भक्ति का कारवां नामली/ जावरा मध्यप्रदेश चौरासी बड़ायला (फोरलेन मार्ग)। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चकाचक आश्रम स्थित अंबाजी मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह के पांचवें दिन भक्ति का ज्वार उफन पड़ा। फोरलेन रोड पर स्थित इस पवित्र धाम में चल रहे भव्य शिखर निर्माण और ज्ञान यज्ञ का गवाह बनने के लिए चौरासी बड़ायला सहित आस-पास के ग्राम से श्रद्धालु कथा श्रवण करने आ रहे हैं। चमत्कारी है मां की प्रतिमा, शिखर निर्माण में करेंगे पूर्ण सहयोग: जीवन सिंह शेरपुर कथा के पांचवें अध्याय के पावन प्रसंग पर करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर मुख्य अतिथि के रूप में चकाचक आश्रम पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शेरपुर ने कहा, "यह मां अंबाजी की अत्यंत चमत्कारी प्रतिमा है, जिसे...

प्रशासनिक चौखट पर पहुंची जंग; भीम आर्मी नेता पर गुंडागर्दी और अवैध कब्जे का आरोप, पत्रकार को भी दी जा रही 'एक्ट' में फंसाने की धमकी।

चित्र
नामली: वार्ड नंबर 6 में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, महिलाओं ने खोला मोर्चा । नामली। ​प्रशासनिक चौखट पर पहुंची जंग; भीम आर्मी नेता पर गुंडागर्दी और अवैध कब्जे का आरोप, पत्रकार को भी दी जा रही 'एक्ट' में फंसाने की धमकी ​नामली/रतलाम मध्यप्रदेश ।नगर परिषद नामली के वार्ड क्रमांक 6 (गढ़ के पीछे) स्थित बहुचर्चित भूमि विवाद अब एक बड़े टकराव में तब्दील हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पट्टे प्राप्त गरीब हितग्राहियों और स्थानीय महिलाओं ने जिला प्रशासन से लेकर पुलिस तक न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा और भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन परिहार व उनके सहयोगियों पर क्षेत्र में 'आतंक' फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। ​मुख्य बिंदु: आरोपों की बौछार ​महिलाओं और शिकायतकर्ताओं ने अपने ज्ञापनों (ज्ञापन क्रमांक 1 व 2) में निम्नलिखित प्रमुख दावे किए हैं: ​पी एम आवास निर्माण में बाधा: महिलाओं का आरोप है कि उन्हें शासन से पट्टे आवंटित हो चुके हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भी मंजूर...

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।

चित्र
खाकी के रक्षक ही बने भक्षक? रिपोर्ट लिखाने आए युवक के साथ कंप्यूटर कक्ष में की गई बर्बरता; पूर्व थाना प्रभारी गायत्री सोनी की कार्यशैली को याद कर रही जनता। नामली (रतलाम मध्यप्रदेश)  कहते हैं कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? रतलाम जिले के नामली थाने में इन दिनों कुछ ऐसा ही आलम है। साइबर सेल से आकर थाने की कमान संभालने वाले कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी अपनी कार्यशैली को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला थाने के भीतर एक फरियादी के साथ आए युवक से मारपीट का है, जिसने पुलिस प्रशासन की साख पर बट्टा लगा दिया है। थाने के भीतर गुंडागर्दी: सीसीटीवी खोलेगा पोल घटनाक्रम के अनुसार, बीते 6 मई 2026 की रात करीब 10 बजे पल्दूना टावर के पास रीतिक मालवीय और एक चर्मकार समाज के युवक पर कुछ दबंगों (जितेन्द्र चौधरी, पवन चौधरी, विकास चौधरी व अन्य) ने लठ से जानलेवा हमला किया। पीड़ित जब लहुलूहान हालत में अपने साथियों के साथ नामली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचा, तो वहाँ न्याय मिलने के बजाय उन्हें खाकी का रौद्र रूप देखना पड़ा। आरोप है कि रिपोर्ट लिखान...

जनधन की भूमि, जनविश्वास का खेल” – प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नामली में जमीन कब्ज़े का खेल।

चित्र
“जनधन की भूमि, जनविश्वास का खेल” – प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नामली में जमीन कब्ज़े का खेल। नामली /रतलाम मध्यप्रदेश   नामली के  वार्ड नम्बर 6 में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के पात्र हितग्राहियों से जुड़े भू‑विवाद के मामले में दस्तावेजों के आंकलन से एक चौंकाने वाला राज सामने आया है। स्थानीय जनता का आरोप है कि जिस जगह को धार्मिक स्थल घोषित करने की कोशिश की जा रही है, वह वास्तव में नगर परिषद नामली के रिकॉर्ड में दर्ज एक नागरिक नामज़द भूमि है, जिस पर राजनीतिक–सामाजिक दबाव के ज़रिए कब्जा हथियाया जा रहा है।  धार्मिक स्थल की आड़ या जमीन हड़पने की साजिश ? सूत्रों के अनुसार, इस भूमि को “राजस्व भूमि” घोषित करने की कोशिश की जा रही थी, मगर पुराने दस्तावेजों से साफ़ पता चलता है कि यह भूमि नगर परिषद नामली के रिकार्ड में स्वर्गीय गुलाब बाई (पिता गिरधारी लाल, जाति कण्डरा) के नाम दर्ज है, जिसकी समग्र आईडी क्रमांक 7001294973 दर्ज है। भूमि का आकलन लगभग 110 फीट लंबाई और 170 फीट चौड़ाई के रूप में किया गया है।  स्थानीय जागरूक वार्डवासी अर्जुन सिंह सोनगरा ने सूचना...

नामली नगर परिषद की सरकारी भूमि पर कब्ज़े का खेल: PM आवास के गरीब हितग्राही दर-दर भटकने को मजबूर, मारपीट के बाद गरमाया माहौल।

नगर परिषद नामली के वार्ड क्रमांक 6 में राजस्व विभाग और नगर परिषद की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्ज़े को लेकर भू-माफियाओं और रसूखदारों द्वारा तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा उन गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत पक्का मकान मिलना स्वीकृत हो चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में आवास निर्माण की प्रथम किस्त की राशि जमा हुए भी कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन ज़मीन पर अन्य लोगों का अवैध कब्ज़ा होने के कारण पीड़ित परिवार अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए एक-एक ईंट को तरस रहे हैं। अधिकारियों की चौखट पर घिस रहे चप्पल, CMO मौन। पीड़ित परिवार पिछले कई महीनों से न्याय की गुहार लेकर प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। एक बेबस महिला न्याय की आस में लगातार एसपी (SP) ऑफिस और जनसुनवाई के फेरे लगा रही है, लेकिन नतीजा सिफ़र रहा है। स्थानीय नगर परिषद के चक्कर लगाकर थक चुके हितग्राहियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। आरोप है कि नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) नासीर अली इस गंभीर और ...