3 घंटे में हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मिलकर की हत्याः पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
3 घंटे में हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मिलकर की हत्याः पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा! लखनऊ (18 मई 2025): लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने मात्र 3 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। एक 40 वर्षीय युवक की हत्या के पीछे कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि उसकी ही नाबालिग पत्नी और उसका प्रेमी निकले! हत्या के इस जघन्य षड्यंत्र में दोनों नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या की वजह: जेल से छूटकर आया पति बना मौत का कारण! पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की 15 वर्षीय पत्नी और 17 वर्षीय प्रेमी ने साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई थी। वजह? पत्नी का कहना था कि उसका पति जेल से छूटने के बाद लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था और 'गुस्से में मां' कहकर उसे बार-बार अपमानित करता था। प्रेमी से शादी करने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। कैसे हुआ खुलासा? हत्या की खबर मिलते ही चिनहट पुलिस व पूर्वी जोन सर्विलांस टीम एक्टिव हो गई। 4 विशेष टीमों का गठन हुआ और महज 3 घंटे में दोनों अभियुक्त चिनहट क्षेत्र से धर दबोचे गए। घ...