संदेश

3 घंटे में हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मिलकर की हत्याः पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

3 घंटे में हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मिलकर की हत्याः पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा! लखनऊ (18 मई 2025): लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने मात्र 3 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। एक 40 वर्षीय युवक की हत्या के पीछे कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि उसकी ही नाबालिग पत्नी और उसका प्रेमी निकले! हत्या के इस जघन्य षड्यंत्र में दोनों नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या की वजह: जेल से छूटकर आया पति बना मौत का कारण! पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की 15 वर्षीय पत्नी और 17 वर्षीय प्रेमी ने साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई थी। वजह? पत्नी का कहना था कि उसका पति जेल से छूटने के बाद लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था और 'गुस्से में मां' कहकर उसे बार-बार अपमानित करता था। प्रेमी से शादी करने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। कैसे हुआ खुलासा? हत्या की खबर मिलते ही चिनहट पुलिस व पूर्वी जोन सर्विलांस टीम एक्टिव हो गई। 4 विशेष टीमों का गठन हुआ और महज 3 घंटे में दोनों अभियुक्त चिनहट क्षेत्र से धर दबोचे गए। घ...

"चौरासी बड़ायला में श्रीकृष्ण भक्ति की गंगा: श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति 19 मई को, होगा महाप्रसादी का दिव्य प्रसाद वितरण"

चित्र
चौरासी बड़ायला में भगवत भक्ति का महासागर :श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्नि की ओर,19 मई को पूर्णाहुति व महाप्रसादी रतलाम जिले की जावरा तहसील अंतर्गत ग्राम चौरासी बड़ायला स्थित श्रीअम्बांमाता मंदिर (चकाचक आश्रम) में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह यज्ञ अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक संपन्न हो रही इस दिव्य कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की त्रिवेणी बह रही है। सप्तम दिवस की कथा – भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप और अंतिम संदेश कथा के सातवें दिन विख्यात कथावाचक पं. श्रीकृष्णानंद जी शर्मा (मोयाखेड़ा वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उद्धव और श्रीकृष्ण के बीच हुआ संवाद श्रोताओं के लिए गूढ़ आध्यात्मिक संदेश लेकर आया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा द्वारका का त्याग और जीवन के अंतिम उपदेश सुनाए गए, जिसने समूचे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भावविभोर होकर अश्रुपूरित नेत्रों से कथा का श्रवण करते रहे। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर किया भावनात्मक उत्सव का अनुभव कथा के...

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।

चित्र
होटल पटेल एंपायर बना 'गुनाहगाह' का अड्डा: नामली की युवती से दुष्कर्म,आरोपी अयान गिरफ्तार,जुलूस निकाल कर कराई तस्दीक! होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर' – फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी,19 साल की युवती से दुष्कर्म, अयान गिरफ़्तार नामली/रतलाम मध्यप्रदेश (महू-नीमच फोरलेन) – मध्यप्रदेश के रतलाम ज़िले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। महू-नीमच फोरलेन पर धौंसवास के समीप स्थित होटल पटेल एंपायर अब अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। बीते दिनों इसी होटल में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। होटल में घसीट कर ले गया, कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने नामली थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 अप्रैल की सुबह वह कॉलेज जाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में अयान पिता लियाकत निवासी सेमलिया मिला। बहाने से बातों में उलझाकर उसे धौंसवास के होटल पटेल एंपायर में ले गया। होटल प्रबंधन की लापरवाही के चलते बिना किसी आईडी वेरीफिकेशन के कमरा मिल गया और वहीं आरोपी ने दरवाज़ा बंद कर दुष्कर्म ...

“श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की गंगा: नामली में पंडित मयंक शर्मा के स्वरूप वाणी से गुंजा आध्यात्मिक आलोक”

चित्र
“श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की गंगा: नामली में पंडित मयंक शर्मा के स्वरूप वाणी से गुंजा आध्यात्मिक आलोक” नामली/रतलाम, मध्यप्रदेश: गांव की पावन धरा पर जब श्रद्धा के सुर और भक्ति की ध्वनि एक साथ गूंजती हैं, तब आत्मा तक परम शांति की तरंगें पहुँचती हैं। ऐसा ही दिव्य अनुभव इन दिनों नामली में हो रहा है, जहाँ पंडित मयंक शर्मा राजोद वाले के मुखारविंद से बह रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की रसधारा ने श्रद्धालुओं को सात्विकता के सागर में डुबकी लगाने को विवश कर दिया है। यह भव्य आयोजन कैलाशचंद्र सोलंकी, चंद्रशेखर सोलंकी, कमलेश सोलंकी एवं किशन सोलंकी परिवार द्वारा संयोजित किया गया, जो केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक महोत्सव बन गया है। हर दिन, एक नया अध्याय, हर क्षण, एक नई अनुभूति – 15 मई को, कथा के प्रथम दिन भागवत महात्म्य, गुरुदेव और परीक्षित मिलन, बारह अवतार, कपिल अवतार, सती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह, और ध्रुव चरित्र के दिव्य प्रसंगों ने भाव-विभोर कर दिया। 16 मई को, भरत चरित्र, ऋषभदेव अवतार, नरसिंह अवतार, तथा प्रहलाद के अद्भुत विश्वास की गाथा गूंजेगी, जो ईश्वर के प्रत...

"उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन:रतलाम के पटवारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा!"

चित्र
"उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: रतलाम के पटवारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा!" रतलाम जिले की तहसील ताल के पटवारी को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही 5 मई 2025 को उस वक्त अंजाम दी गई जब पटवारी प्रभु कुमार गरवाल, हल्का क्रमांक 24, तहसील ताल, जिला रतलाम को एक किसान से 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए पुरानी तहसील कार्यालय में ट्रैप किया गया। दरअसल, ग्राम कोट कराड़िया निवासी किसान किशनलाल आँजणा ने लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत दी थी कि पटवारी द्वारा सीमांकन पंचनामा देने के एवज में 5000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त टीम ने इसका सत्यापन करवाया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप प्लान किया और पटवारी को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम के डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हिंना डाबर, हितेश लालवात, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा और संदी...

"बहन बनाम बयान: कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह की टिप्पणी से मचा सियासी भूचाल, माफी के बाद भी गरमाया मुद्दा"

"बहन बनाम बयान: कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह की टिप्पणी से मचा सियासी भूचाल, माफी के बाद भी गरमाया मुद्दा"   (विजय शाह जनजाति कार्य मंत्री मध्यप्रदेश) ---------- भोपाल/रतलाम -मध्य प्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला बेहद संवेदनशील है क्योंकि उनका बयान भारतीय सेना की बहादुर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी से जुड़ा है। सेना और धर्म को लेकर दिए गए बयान ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। -------- विवाद की चिंगारी: महू में भड़की सियासी आग सोमवार को इंदौर जिले के महू स्थित रायकुंडा गांव में आयोजित एक हलमा कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री विजय शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नल सोफिया को लेकर ऐसा बयान दे डाला, जिससे मामला गरमा गया। शाह ने कहा: > "जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी।" शाह ने कर्नल सोफिया को “हमारी समाज की बहन” बताते हुए कहा कि...