जिले में 7 जनवरी को 391 दुकानों पर आयोजित होगा अन्न उत्सव



रतलाम 06 जनवरी 2021राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भी उचित मूल्य दुकानों पर पात्रता पर्चीधारकों को राशन सामग्री का वितरण समारोहपूर्वक किया जा रहा है 7 जनवरी के अन्न उत्सव के दौरान जिले की तीन उचित मूल्य दुकानों पर आयोजन किया जाकर पात्र परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जाएगी कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड ने सफल आयोजन के लिए जिले के सभी एसडीएम को व्यक्तिगत रुप से मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं साथ ही नोडल अधिकारियों को भी सफल आयोजन के लिए ताकीद की गई है प्रत्येक दुकान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं

जिला पूर्ति अधिकारी श्री विवेक सक्सेना ने बताया कि आयोजन के लिए सभी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध करा दी गई है पात्रता पर्चीधारक अपनी संबंधित दुकान पर पहुंचकर सुविधाजनक रूप से राशन सामग्री प्राप्त करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।