कांग्रेस के बागी बनी नगर परिषद नामली अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा ।



(नवनिर्वाचित नगर परिषद नामली अध्यक्ष श्री मति अनिता परिहार)

नामली/रतलाम मध्यप्रदेश- नामली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में 8 पार्षदों ने अपना मत निर्दलीय पार्षद श्रीमती अनिता रजनीश परिहार को देकर नामली नगर परिषद का दायित्व सौंपा वहीं भाजपा से चुनाव जीत के आई पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कि धर्मपत्नी चंदा नरेंद्र सोनावा को 6 मत प्राप्त हुए और वही कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार ममता बंडी डाबी को 1 मत मिला 8 पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष का ताज निर्दलीय प्रत्याशी को पहनाया है। वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में 2 भाजपा के उम्मीदवार और 1 निर्दलीय प्रत्याशी पूजा श्री नाथ योगी चुनाव लड़ी जिसमें भाजपा के बलंवत सिह को 5 और पूजा श्री नाथ योगी को 5 और पंकज जाट को 4 मत प्राप्त होने पर गोटी डाली गई । जिसमें पूजा श्री नाथ योगी उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई अध्यक्ष पद के चुनाव मतदान के दौरान वार्ड नंबर 14 की पार्षद और और भाजपा की प्रत्याशी चंदा नरेंद्र सोनावा का स्वास्थ्य खराब होने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई साथ ही परिजनों द्वारा उन्हें रतलाम के निजी अस्पताल लेजाया गया नामली नगर में ऐसा पहली बार हुआ है कांग्रेस से वार्ड नम्बर 1 बागी होकर चुनाव लड़ी पूर्व प्रतिपक्ष नेता श्री सत्येंद्र परिहार भाभी जी एवं पूर्व सरपंच राधेश्याम जी परिहार की पुत्रवधू अनिता परिहार निर्दलीय चुनाव लड़ कर नामली नगर पंचायत अध्यक्ष बनी वही नामली के इतिहास में पहली बार उपाध्यक्ष भी निर्दलीय चुना गया नामली की जनता अब निर्दलीय अध्यक्ष के भरोसे है अब सप्रथ ग्रहण के बाद जानकारी निकलकर सामने आएगी कि बागी अध्यक्ष बनी श्री मति अनीता रजनीश परिहार कांग्रेस में जाती है या निर्दलीय ही अपने अध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वाह निर्दलीय रुप से रहकर करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।