अवैध शराब तस्करी में बड़ी कार्रवाई । थाना नामली पुलिस ने फरार इनामी आरोपी नरेन्द्र उर्फ भूरा नायन को किया गिरफ्तार।
अवैध शराब तस्करी में बड़ी कार्रवाई ।
नामली रतलाम मध्यप्रदेश
थाना नामली पुलिस ने फरार इनामी आरोपी नरेन्द्र उर्फ भूरा नायन को किया गिरफ्तार।
नामली। अवैध शराब के मामलों में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के विरुद्ध थाना नामली पुलिस की लगातार कार्रवाई रंग लाई है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार इनामी आरोपी नरेन्द्रसिंह उर्फ भूरा नायन को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रतलाम शहर) विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता अर्जित की।
घटना का विवरण थाना नामली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 313/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 354/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) (वी.ए.) एस.टी./एस.सी. एक्ट तथा अपराध क्रमांक 400/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी नरेन्द्रसिंह उर्फ भूरा सोलंकी, पिता भगवानसिंह सोलंकी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम नायन, घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बच रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईनाम उद्घोषणा भी की गई थी। बुधवार को नामली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कल दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्रसिंह उर्फ भूरा पिता भगवानसिंह सोलंकी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम नायन, थाना नामली, जिला रतलाम (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में निरीक्षक गायत्री सोनी (थाना प्रभारी), उप निरीक्षक कन्हैया आवास्या, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक गोपाल खराड़ी, आरक्षक माखनसिंह एवं आरक्षक राघवेन्द्र जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सफल कार्रवाई पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।— पुलिस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें