अवैध शराब तस्करी में बड़ी कार्रवाई । थाना नामली पुलिस ने फरार इनामी आरोपी नरेन्द्र उर्फ भूरा नायन को किया गिरफ्तार।
अवैध शराब तस्करी में बड़ी कार्रवाई । नामली रतलाम मध्यप्रदेश थाना नामली पुलिस ने फरार इनामी आरोपी नरेन्द्र उर्फ भूरा नायन को किया गिरफ्तार। नामली। अवैध शराब के मामलों में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के विरुद्ध थाना नामली पुलिस की लगातार कार्रवाई रंग लाई है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार इनामी आरोपी नरेन्द्रसिंह उर्फ भूरा नायन को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रतलाम शहर) विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता अर्जित की। घटना का विवरण थाना नामली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 313/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 354/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) (वी.ए.) एस.टी./एस.सी. एक्ट तथा अपराध क्रमांक 400/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी नरेन्द्रसिंह उर्फ भूरा सोलंकी, पिता भगवानसिंह सोलंकी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम नायन, घटना दिनांक ...