रतलाम पुलिस को बड़ी उपलब्धि: एसपी ऑफिस, 2 एसडीओपी कार्यालय, पुलिस लाइन व 5 थानों को मिला ISO प्रमाणन।
रतलाम पुलिस को बड़ी उपलब्धि: एसपी ऑफिस, 2 एसडीओपी कार्यालय, पुलिस लाइन व 5 थानों को मिला ISO प्रमाणन।
रतलाम | मध्यप्रदेश
रतलाम जिले की पुलिस व्यवस्था ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के कुशल निर्देशन और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय रतलाम, एसडीओपी कार्यालय जावरा, पुलिस लाइन रतलाम सहित जिले के 05 थानों को ISO (आईएसओ) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में आईएसओ प्रमाण पत्र वितरण करते हुए डीआईजी महोदय ने पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और ISO मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली को निरंतर बनाए रखने हेतु शुभकामनाएं दीं। इन कार्यालयों और थानों को मिला ISO प्रमाणन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम,एसडीओपी कार्यालय रतलाम ,एसडीओपी कार्यालय जावरा,पुलिस लाइन रतलाम,थाना स्टेशन रोड रतलाम,थाना सरवन,थाना ताल,थाना पिपलौदा,थाना बरखेड़ा।
समारोह के दौरान एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी स्टेशन रोड जितेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया, थाना प्रभारी ताल तूर सिंह डावर, थाना प्रभारी पिपलौदा रमेश कोली एवं थाना प्रभारी बरखेड़ा रविन्द्र दंडोतिया को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
डीआईजी श्री अग्रवाल ने कहा कि ISO प्रमाणन पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो आम नागरिकों के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें