जावरा के दीपक सोनी बने भारतीय पत्रकार संघ यूथ विंग के रतलाम जिलाध्यक्ष।

जावरा के दीपक सोनी बने भारतीय पत्रकार संघ यूथ विंग के रतलाम जिलाध्यक्ष। 
रतलाम/जावरा। मध्यप्रदेश 
भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) यूथ विंग द्वारा संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में रतलाम जिले में लगातार संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में जावरा के युवा एवं सक्रिय पत्रकार दीपक सोनी को AIJ यूथ विंग का रतलाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) श्री संदीप जैन की सहमति से की गई, जिसका आदेश प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) श्री धवन माहेश्वरी द्वारा जारी किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, जो वर्तमान में दशपुर दिशा के जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं, संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हितों की रक्षा, युवा पत्रकारों को संगठित करने एवं जिले की समस्त तहसीलों में यूथ विंग को मजबूती प्रदान करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भारतीय पत्रकार संघ ने विश्वास जताया है कि श्री सोनी के नेतृत्व में रतलाम जिले में पत्रकार संगठन और अधिक सशक्त होगा। संगठन पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।