तहसीलदार का मोबाइल बंद, जनता परेशान — नामली तहसील में न्याय की उम्मीद पर सवाल।
तहसीलदार का मोबाइल बंद, जनता परेशान — नामली तहसील में न्याय की उम्मीद पर सवाल” नामली रतलाम मध्यप्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील कार्यालय आम जनता और किसानों के लिए न्याय का प्रमुख केंद्र माना जाता है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद, नामांतरण, सीमांकन, फसल क्षति, शासकीय योजनाओं से जुड़े दस्तावेज जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्यों के लिए लोग तहसीलदार के पास पहुंचते हैं। तहसीलदार को प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐसे जिम्मेदार अधिकारी के रूप में देखा जाता है जो गरीब और सामान्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर सके। लेकिन जब यही जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी आम जनता से दूरी बना ले, तो लोगों की उम्मीदें निराशा में बदलने लगती हैं। ऐसा ही मामला इन दिनों नामली तहसील कार्यालय को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष यहां पदस्थ हुए तहसीलदार संदीप इनवे को लेकर क्षेत्र में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। तहसील कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन कई बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय...