अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार -शरदजोशी, जनता की आवाज बनेगे पत्रकार -राजेशजैन

अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार -शरदजोशी 
जनता की आवाज बनेगे पत्रकार  -राजेशजैन  
रतलाम मध्यप्रदेश 
जिला विकास समिति में एक भी पत्रकार नही?*
रतलाम।मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार  संघ की जिला इकाई की बैठक मेँ सदस्यों को वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरण किये साथ ही शहर व जिले की जन समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित किये गए ।
जिला ध्यक्ष राजेश जैन ने  अध्यक्षता  की, प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष आन लाइन सदस्यता के प्रदेशिक संयोजक शरद जोशी विशेष रुप से उपस्थित थे.।आयोजित बैठक मेँ सदस्यों ने रोष व्यक्त कर निंदा प्रस्ताव पारित किया कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल नही किया जा रहा हे‌, हाल ही  में बनी जिला सलाहकार विकास समिति में केवल सतारुढ दल के नेताओं को ही लिया गया जो पहले ही क ई पदों पर हे,इसमें एक भी पत्रकार नही एसे ही रोगी कल्याण समिति व अन्य गठित समितियों की स्थति है जबकि सडक सुरक्षा समिति सहित क ई नागरिक सलाहकार समितियां गठित ही नही हुई जो पुरी तरह अफसरों के भरोसें है यही कारण है.  शहर की यातायात स्थिति बदहाल है,पुलिस ने यातायात को राम भरोसे छोड दिया है, आवारा कुतों से राहगीर परेशान  है, क ई घटनाएं हो रही है, अधिकारी जन समस्याओं पर आधारित वाट्सअप मेसेज नही देखते और नही समस्या प्रधान समाचारों को गंभीरता से लेते है । सारे शहर की स्थिति लावारिस है, खंडहर होता राजमहल भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, नगरनिगम मनमाना टेक्स वसूल रही है,  अधिकारियों को जेसे जन समस्याओं से वास्ता नही  है. नेताओं की चुप्पी भी  जनता जनार्दन में चर्चाओं में है।इन सब बातों को लेकर शीघ्र ही राष्ट्र पति, प्रधानमंत्री,  राज्यपाल मुख्यमंत्री को  ध्यान आकर्षण पत्र भेजने का बेठक में निर्णय लिया गया। श्री जोशी ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार साथी जनता की आवाज बने, सभी क्षैत्रों में समस्याएं विकराल रुप ले रही है‌ लेनदेन का दौर बड रहा है, अफसर मनमानी कर रहे है, जनता न्याय के लिए भटक रही,हे लेकिन  उनकी  सुनने वाला कोई नही है, एसे में कलमकार ही उनकी आवाज बनें और अपनी कलम का उपयोग जनहित में करें, अंधभक्ति से समाज व देश का भला होने वाला नही।.उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया के नेतृत्व में संघ निरन्तर पत्रकारों की एकजुटता केलिए काम कर रहा है, खरगोन में इस माह आयोजित  प्रांतीय सम्मेलन में क ई मुद्दों पर चर्चा होगी.राजेश जैन ने  कहा कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल न करना निंदनीय हे ‌,पूर्व सरकारों में हर जन सलाहकार समिति में पत्रकारों  को प्रतिनिधित्व मिलता था, संघ अपने विधान के अनुसार पत्रकारों के साथ ही जनहित में अपनी कलम का उपयोग करेंगे. उन्होंने विस्तार से संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला.।वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव भेरुलाल टांक, संभागीय महा सचिव विजय मीणा सहित क ई सदस्यों ने विचार रखें.। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, महासचिव दिनेश दवे , अजय शुक्ल,गोवर्धन चौहान, सुजीत उपाध्याय , सौरभ कोठारी, जलज शर्मा , किशोर जोशी ,विनोद संघवी, दीपक चौरड़ीया, यशवंत राठौर, विवेक चौधरी , चैतन्य शर्मा , उत्तम शर्मा, मुबारक शेरानी, गुरजीत चावला, राजेश वासनवाल, समीर ख़ान, विपिन त्रिवेदी , उपेंद्र पटोदिया , श्रीनाथ योगी, कर्णधीर बडगोत्या, सिकंदर पटेल,रवि माली, राजेश वैरागी, मुकेश गहलोत , दिलीप कर्णधार, दीपक जोशी ,सहित ग्रामीण के बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।