नामली के विकास को लगेंगे पंख: सांसद अनीता चौहान के सामने उठी स्वतंत्र कृषि मंडी और रेल ठहराव समेत कई बड़ी माँगें, मिला त्वरित स्वीकृति का आश्वासन।
नामली के विकास को लगेंगे पंख: सांसद अनीता चौहान के सामने उठी स्वतंत्र कृषि मंडी और रेल ठहराव समेत कई बड़ी माँगें, मिला त्वरित स्वीकृति का आश्वासन।
नामली /रतलाम मध्यप्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल और उनके सबसे अधिक समय तक देश के प्रधानमंत्री रहने के गौरवशाली उपलक्ष्य में नामली नगर के 'अर्चना मैरेज हॉल' में भाजपा नामली मंडल द्वारा एक वृहद् जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद दूसरी बार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुँचीं। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान के समक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास और जन-सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों की झड़ी लगा दी।
सांसद श्रीमती चौहान ने सभी माँगों को बेहद गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने का ठोस आश्वासन दिया।
उपाध्यक्ष पूजा योगी ने रखी डाकघर और छात्र हितों की महत्वपूर्ण माँग नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा श्रीनाथ योगी ने नामली नगर के अधोसंरचना विकास को लेकर सांसद के सामने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने नामली में पोस्ट ऑफिस (डाकघर) के लिए सर्वसुविधायुक्त नई बिल्डिंग, शासकीय विश्राम गृह का निर्माण, नगर परिषद में सुचारू पेयजल व्यवस्था हेतु 2 नए पानी के टैंकर और स्थानीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 100 सेट टेबल-कुर्सी आवंटित करने की माँग प्रमुखता से रखी।
मंडी विधायक प्रतिनिधि गणेश गुर्जर ने नामली उप-मंडी के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे स्वतंत्र कृषि मंडी घोषित करने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों से बड़ी संख्या में किसान यहाँ अपनी उपज की नीलामी के लिए आते हैं, जिससे शासन को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। नामली कृषि उपज मंडी को स्वतंत्र दर्जा मिलने से इस राजस्व का सीधा लाभ स्थानीय विकास और किसानों को मिलेगा।
मंडी और टप्पा तहसील के मुद्दे पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि नामली टप्पा तहसील को मुख्य तहसील का दर्जा देने और कृषि उपज उप-मंडी को स्वतंत्र कृषि मंडी बनाने का विषय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में लाया जा चुका है और इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद है। इस राजनैतिक विमर्श के बीच कार्यक्रम में मानवीय संवेदना का पहलू भी देखने को मिला। क्षेत्र के एक अत्यंत निर्धन कैंसर पीड़ित मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसकी महँगी जाँचों और इलाज के लिए सांसद निधि से विशेष राशि आवंटित करने की माँग उठाई गई। सांसद चौहान ने इस पर भावुक होते हुए त्वरित संज्ञान लिया और हरसंभव चिकित्सा सहायता का भरोसा दिया। इसके साथ ही, नामली ग्रामीण अंचल से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसे बुनियादी कार्यों को लेकर सांसद को विकास पत्र सौंपे। लंबित नाला निर्माण, रेल ठहराव और शिक्षा के मुद्दों पर भी हुई चर्चा वर्षों पुराना नाला निर्माण: वार्ड नंबर 15 के कार्यकर्ता आशीष कर्णधार ने वर्ष 2017 से 2026 तक कलेक्टर जनसुनवाई से लेकर वर्तमान सांसद तक लगातार उठाई जा रही 300 मीटर नाले के टुकड़े के निर्माण की माँग को फिर से दोहराया ताकि ग्राम पंचायत कालीन इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। रेल ठहराव व शिक्षा: कॉलेज विधायक प्रतिनिधि बंशीलाल मेगरिया ने नामली रेलवे स्टेशन पर जनहित में महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की माँग रखी। वहीं, एल्डरमैन राजेश परिहार ने युवाओं के लिए इंटरनेट लैब और अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में 'सीनियर राइज स्कूल' की आवश्यकता पर बल दिया।
मुक्तिधाम का कायाकल्प व हाई स्कूल भवन: पूर्व पार्षद भाजपा मंडल महामंत्री अजय जोगचंद ने शांतिवन मुक्तिधाम नामली तक सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) सड़क और वहाँ शोक सभा भवन के निर्माण के लिए विशेष राशि स्वीकृत करने की माँग की। पार्षद बलवंत सिंह सोनगरा ने वर्षों पुरानी हाई स्कूल की जर्जर बिल्डिंग के स्थान पर नया सर्वसुविधायुक्त भवन बनाने का आग्रह किया।
श्री अम्बे माँ मंदिर परिसर में अतिथियों ने किया सामूहिक पौधारोपण जनसंवाद कार्यक्रम के समापन के पश्चात पर्यावरण संरक्षण और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मुख्य अतिथि सांसद अनीता चौहान, विधायक मथुरालाल डामर, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता परिहार और उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा योगी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने विद्युत मंडल स्थित श्री अम्बे माँ मंदिर परिसर का दौरा किया। यहाँ सभी ने सामूहिक रूप से फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह के दौरान पार्टी की रीति-नीति को सींचने वाले पुराने और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का अतिथियों द्वारा शॉल-श्रीफल और सूत की माला पहनाकर भावभीना सम्मान किया गया। इस वृहद् आयोजन में एल्डरमैन कीर्ति कुमार जायसवाल, एल्डरमैन राजेश परिहार, मंडी विधायक प्रतिनिधि गणेश गुर्जर, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि संजय मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल कर्णधार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री नाथ योगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदराम लाड़ टेलर, पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल परमार,वरिष्ठ पत्रकार रमेश श्री श्री माल, पत्रकार हरिश चौहान ,भीम सिंह राठौर, विजय चौधरी ,गोर्वधन पांचाल,राजेश राठौड़ ,युवा नेताअंकित राठौड़ सहित नामली मंडल के सैकड़ों पदाधिकारी और मातृशक्ति उपस्थित थीं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम का शानदार और सफल संचालन पूर्व पार्षद और मंडल महामंत्री अजय जोगचंद ने किया एवं आभार प्रदर्शन नामली अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्येंद्र परिहार ने द्वारा किया गया।
(भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं का पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें