वरिष्ठ पेंशनर को आयुष सम्मान से नवाजा

                                                     रतलाम  पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला शाखा रतलाम के तत्वाधान में आयोजित पत्रकार भवन में वरिष्ठ 75 वर्ष की आयु पूर्ण पेंशनर्स को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर आयुष सम्मान से नवाजा। प्रारंभ में मुख्य अतिथि संयुक्त श्रम संगठन यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा वरिष्ठ अतिथि पेंशनर एसोसिएशन के संरक्षक कैलाश उपाध्याय महिला संयोजक गीता राठौर अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने भारत के प्रधान न्यायाधीश स्वर्गीय श्री व्हाय. वी. चंद्रचूड़ संघर्षशील योद्धा कर्मचारी स्व.श्री डी. एस. नागरा पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश भोपाल संविधान के निर्माता स्व. एम.पी. शर्मा ट्रेड यूनियन नेहरू स्व. सी .बी. राठौर को स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि अश्विनी शर्मा ने पेंशनर्स सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश रतलाम संयुक्त संघर्ष में हमेशा साथ रहा है हमें इनसे संबल मिलता रहा है आज मैं गौरवान्वित हूं कि पेंशनर्स डे पर वरिष्ठ पेंशनर्स का आयुष सम्मान किया संरक्षक कैलाश उपाध्याय ने पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश भोपाल के संगठन के प्रति संकल्पित रहने वालों में भागीदारी करने हेतु आह्वान किया ।गीता राठौर बाबूलाल शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संयोजक श्याम सुंदर भाटी ने सुंदर रचना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बी.एल. महेश्वरी, के .आर. बंसल, मोहम्मद अनवर, एस .एल. जोशी, ओम प्रकाश मिश्र ,डी.डी. गोठवाल, निर्मला वैष्णव ,अरुणा जी दिनेश जोशी, जीवन मईडा सैलाना, हरेंद्र सिंह पुरोहित रावटी ,डी.सी .गुप्ता, के .एल. भाटी, मोहन लाल शर्मा, रविंद्र जोशी ,एल. एल .मेहता ,महेश त्रिवेदी, सी.एल. गौतम ,एस .एन. मालपानी, दशरथ शर्मा, डॉ. के .पी. सोनी, डॉ सुरेश शर्मा, लाल सिंह ,रतन लाल मालवीय, गोपाल शर्मा, उमेश जी आदि बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं एम एल भट्ट व  प्रेम बेनावत ने किया ।आभार एवं श्री नागावत ने माना कार्यक्रम के पश्चात दिवंगत हुए पेंशनर्स सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह जानकारी पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला शाखा रतलाम के अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा व एस.एल. भट्ट कार्यकारी अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला शाखा रतलाम ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।