रोजगार मेला 15 जनवरी को रतलाम में आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे


रतलाम 07 जनवरी 2021रतलाम में स्थानीय विधायक सभागृह बरबड पर आगामी 15 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले की व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड द्वारा विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्थापुलिस बल तैनाती का दायित्व सौपा गया है। आयोजन स्थल पर सम्पूर्ण आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे टेंटबिजलीपानी मंच आदि के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री महेन्द्र नागराज को दायित्व सौंपा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभाकर ननावरे मुख्य द्वार एवं अन्य द्वारों पर थर्मल स्केनिंगसैनिटाईजरमास्क तथा फर्स्टएड की व्यवस्था देखेंगे।

अधीक्षण यंत्री श्री एल.के. सोनेजी को विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु पाबंद किया गया है। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्रमिकों को लाने एवं मेला आयोजन प्रतिवेदन का कार्य करेंगे। प्रबंधक श्रीमती शोभा चौहानसहायक प्रबंधक श्री एन.के. चौहान तथा श्री नीरज बरकडे मेले में नियोजकों से चयन सूची एकत्रित करने की व्यवस्थाआफर लेटर वितरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी श्री सुजीत मालवीय को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियोंग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों से समन्वय कर युवकयुवतियों को मेले में सम्मिलित करनेव्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पेम्पलेट्स वितरण की व्यवस्था करेंगें।

उपायुक्त नगर पालिक निगम रतलाम पीने के पानी की व्यवस्थाटैंकरअस्थाई शौचालयसाफ-सफाईमेले स्थल के सेनिटाईजेशन का कार्य देखेगे। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्री अहिरवार मेला स्थल पर उपस्थित युवक-युवथियों के पंजीयन की व्यवस्था तथा मेले मे कुल उपस्थित पंजीकृत आवेदकों की जानकारी प्रदाय करने की व्यवस्था देखेंगे। जिला श्रम पदाधिकारी को रोजगार मेले में प्रवासी/अप्रवासी श्रमिकों को मेले में सम्मिलित करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।