मनरेगा के कन्वर्जेंस से हर स्कूल में बनवाए जाएंगे किचन गार्डन पोषण वाटिकाओं (किचन गार्डन) का नाम होगा 'माँ की बगिया' स्कूल की स्वच्छता एवं पोषण वाटिका में विद्यार्थियों का लें पूरा सहयोग मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 2500 किचन शेड एवं 7100 पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण किया रतलाम जिले में 70 किचन शेड लोकार्पित किए गए



रतलाम 07 जनवरी 2021मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनरेगा के कन्वर्जेंन्स से हर शासकीय स्कूल में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) बनवाए जाएंगे। स्कूलों में जगह न होने पर गांव में अन्य स्थान पर भी पोषण वाटिका बनाई जा सकती है। अब पोषण वाटिका का नाम 'माँ की बगियाहोगा। स्कूल की स्वच्छता एवं माँ की बगिया के विकास एवं संरक्षण में विद्यार्थियों का पूरा योगदान लिया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूवार को मिंटो हॉल से प्रदेश में निर्मित 2500 किचन शेड और 7100 पोषण वाटिकाओं के लोकार्पण उपरांत संबोधन दे रहे थे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

रतलाम जिले के 70 किचन शेड लोकार्पित किए गए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन को देखा व सुना गया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टाजनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री जुझारसिंह आदि उपस्थित थे

हम तो अपने स्कूल में झाड़ू लगाते थे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले बच्चे अपने स्कूल में स्वच्छता तथा स्कूल की तरक्की में अपना पूरा योगदान देते थे। हम तो अपने स्कूल में झाड़ू लगाते थे। स्कूल की स्वच्छता आदि के काम में कोई शर्म नहीं है। विद्यार्थियों को यह काम करना चाहिए।

भोजन हितभुकमितभुक और ऋतुभक हो

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोजन हितभुक अर्थात शरीर के लिए लाभदायीमितभुक अर्थात सीमित मात्रा में तथा ऋतुभुक अर्थात मौसम के अनुरूप होगातभी हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्कूल में पोषण वाटिका बनाने का उद्देश्य है बच्चों को ताजी व अच्छी सब्जियां मध्यान्ह भोजन के लिए मिल सकें।

सरपंचरसोइयेशिक्षक पालक संघ से संवाद किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में बालाघाट जिले के ग्राम जंगलटोला की सरपंच श्रीमती गुणवंता बिसेनग्वालियर जिले के ग्राम उटीला (मुरार) के शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र बघेल तथा गायत्री देवी से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अच्छा किचन शेड निर्माण के लिए उन्हें बधाई दी।

'माँ की बगियाही उपयुक्त नाम है

मुख्यमंत्री श्री चौहान को भोपाल जिले के फंदा की प्राथमिक शालासिंकदराबाद की स्व-सहायता समूह की रसोइया श्रीमती सुनीता मारन ने बताया कि उन्होंने स्कूल में बनाई गई पोषण वाटिका का नाम 'माँ की बगियारखा है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह उपयुक्त नाम है। अब प्रदेश की सभी पोषण वाटिकाओं को 'माँ की बगियाकहा जाएगा। मैं सी.एम. हाऊस के किचन गार्डन का नाम भी 'माँ की बगियारखूंगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।