प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 325 करोड़ रूपये से अधिक की पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति वितरित


रतलाम 04 जनवरी 2021प्रदेश में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष अब तक पिछड़ा वर्ग के लाख 49 हजार विद्यार्थियों को 325 करोड़ 23 लाख रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। विभाग द्वारा इस वर्ष पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति में 419 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश में पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं, 12वींस्नातकस्नात्कोत्तर तथा तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राज्यशासन द्वारा निर्धारित दरों पर प्रदान की जा रही है। विभाग ने कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण का दायित्व स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपा है।

मेघावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मेघावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति दी जा रही है। योजना में प्रत्येक जिले से विद्यार्थियों जिनमें दो छात्र एवं दो छात्राओं को पुरस्कृत किये जाने का प्रावधान है। योजना में इस वर्ष 208 विद्यार्थियों को मेघावी छात्रवृत्ति दी जायेगी। योजना में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।