मिलावट से मुक्ति अभियान 87 मिलावटखोरों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज 15 पर रासुका की कार्यवाही


रतलाम 05 जनवरी 2021मिलावट से मुक्ति अभियान में खाद्यान्न सामग्री में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। अब तक खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार करने वाले 87 मिलावटखोरों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कराये गये हैं और 15 मिलावटखोरों पर रासुका के तहत कार्यवाही की गई। खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार करने वाले 25 खाद्य प्रतिष्ठानों को सील किया गया है और खाद्य प्रतिष्ठानों को तोड़कर नष्ट किया गया है।

अभियान के दौरान खाद्य सामग्री में मिलावट पाये जाने पर अनुमानित करोड़ 24 लाख 25 हजार मूल्य की खाद्यान्न सामग्री को जब्त किया गया है। खाद्यान्न सामग्री का कारोबार करने वाले 21 मिलावटखोरों के लायसेंस निबंलित किए गये हैं। मिलावट करने वालों पर करोड़ 60 लाख 45 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अभियान के तहत अब तक जांच दलों द्वारा 14 हजार 220 स्थानों पर निरीक्षण किया गया है। जाँच के लिये 5719 लीगल नमूनों लिये गये है। राज्य खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 2968 नमूनों की जाँच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 668 नमूने अवमानक स्तर के पाये गयेजिन पर कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त चलित प्रयोगशाला के माध्यम से 16 हजार 724 और मैजिक बॉक्स के माध्यम से 23 हजार नमूनें लिये गये। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के सभी जांच दलों के अधिकारियों को अभियान में और तेजी लाने के लिये कहा गया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए अभियान लगातार जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।