शहर में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना एंव यातायात सुरक्षा को लेकर शहर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला


शहर में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात सुरक्षा को लेकरआज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान गौरव जी तिवारी से मिला !शहर कांग्रेस कमेटी ने रतलाम शहर के यातायात की समस्या एवं आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया साथ ही शहर में बढ़ रही रात्रि कालीन धटनाओ को रोकने के लिए गहन चैकिंग अभियान चला कर अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए
 ध्यान पहुंचाया! साथ ही शहर में प्रवेश के तीनों मुख्य स्थल सालाखेड़ी, सेजावता ,एवं मेडिकल कॉलेज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया वरिष्ठ जेम्स चाको , पूर्व महापौर पारस सकलेचा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, सेवादल अध्यक्ष महीप  मिश्रा, राजीव रावत, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वसुद जैदी , एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा,
जोएब आरिफ,  आदि  उपस्थित थे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।