दो आरोपी जिला बदर


रतलाम 04 जनवरी 2021कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपालचंद्र डाड द्वारा पुलिस थाना ताल अंतर्गत जावरा रोड ताल निवासी राजू उर्फ़ छर्रा उर्फ़ राजीव पिता कारुलाल धोबी तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत ग्राम ईसरथूनी निवासी रघु उर्फ़ रघुवीर पिता धुलजी कौशल को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण 6-6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा क व ख के अधीन प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए आरोपीगण जिला बदर अवधि में रतलाम जिले की राजस्व सीमा तथा समीपवर्ती उज्जैनआगरधारझाबुआमंदसौर जिले की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।