मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई रतलाम की चिकित्सा सुविधाओं को लेकर प्रभारी मंत्री ने किया आश्वस्त


रतलाम 11 अप्रैल 2021/ मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड, शहर विधायक श्री चेतन काश्यप, कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता एवं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर श्री डाड ने  आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन दोपहर 1:00 से 3:00 के मध्य आईसीयू में भर्ती पेशेंट के परिजनों को चिकित्सक द्वारा पूर्ण जानकारी प्रदान करने तथा मरीज की स्थिति से अवगत कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के वित्त तथा रतलाम जिला कोविड-19 प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने रतलाम जिले में समस्त चिकित्सा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया है कि यहां किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा है कि रतलाम में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए भोपाल में अधिकारियों से आज चर्चा की जा रही है, यह कार्य शीघ्र ही होगा। रतलाम को रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता निरंतर बनी रहे, इसके लिए नोडल अधिकारी को निर्देश दिया है कि रतलाम में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाए। ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर भी उन्होंने संबंधित  निर्देशित किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा है कि वे स्वयं आगामी दिनों में रतलाम में उपस्थित होकर समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। विधायक श्री काश्यप ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर जो आवश्यकता है पूरी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।