नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 202 के प्रवेश पत्र जारी


रतलाम 26 अप्रैल 2022/ जवाहर नवोदय विद्यालय की सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट http://cbseitms.nic.in/AdminCard/AdminCard से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

नवोदय विद्यालय आलोट प्राचार्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त करे में किसी प्रकार की समस्या होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर 30 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के कुल 3681 प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं जिसमें आलोट के 1057, बाजना के 1370 तथा जावरा के 1254 प्रवेश पत्र शामिल हैं।

समस्त आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात कक्षा वीं में अध्ययनरत विद्यालय के प्रधान पाठकप्राचार्य के हस्ताक्षर एव मोहर प्रवेश पत्र पर प्राप्त कर ही परीक्षा स्थल पर पहुंचे क्योंकि प्रवेश पत्र केन्द्राध्यक्ष द्वारा परीक्षा केन्द्र पर ही जमा करवा लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोटबाजनाजावरा के मार्गदर्शन में जनशिक्षकों के माध्यम से प्रवेश पत्र संबंधित आवेदकों के विद्यालय तक पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। चयन परीक्षा आलोट के 3, बाजना के 3, रावटी के तथा जावरा के परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।