भक्तिमय माहौल में मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव
नामली (राजेश जैन) नामली नगर में जैन श्री संघ द्वारा शासन नायक भगवान महावीर स्वामी जी का 26 21 वां जन्म कल्याण महोत्सव 14 अप्रैल को महावीर जयंती के रूप में मनाया गया सुबह 7:00 बजे सनात्र पूजा महोत्सव एवं 14 अप्रैल सुबह 9:00 बजे सदर बाजार में जैन मंदिर से भव्य रथ यात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जो मेन रोड होकर दादावाड़ी पहुंची दादावाड़ी में दर्शन वंदन वह आरती कर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सदर बाजार जैन मंदिर पहुंची रथ यात्रा में महिला मंडल एवं बालिका मंडल द्वारा कलश एवं 14 सपना जी एवं पालना जी को साथ में लेकर चल रहे थे राम रथ रथ यात्रा में गूंजे महावीर के जयकारे एवं छोटे छोटे बालकों द्वारा जैन पताका (ध्वज) लेकर चल रहे थे इस रथयात्रा में जैन श्री संघ एवं महिला मंडल बालक मंडल बालिका मंडल एवं अरिहंत ग्रुप के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे रथ यात्रा के समापन के पश्चात महावीर स्वामी पंचकल्याण पूजा महिला मंडल द्वारा पढ़ाई गई एवं महावीर स्वामी जी की आरती उतारी गई उसके पश्चात साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया एवं रात को संगीत मय भक्ति का आयोजन किया गया एवं 108 दीपों की महाआरती उतारी गई

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें