जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर 25 और 26 मई को मेडिकल कॉलेज में शिविर में वडोदरा के यूरो सर्जन, न्यूरो सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी


रतलाम 23 मई 2022/ मेडिकल कॉलेज में 25 और 26 मई को जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान खासकर गंभीर मरीजों कैंसरह्रदय रोगकिडनी रोगमूत्र रोग,  पेट रोगहड्डी रोग, नेत्र रोगसर्जरी0 से 18 वर्ष आयु के बच्चों में जन्मजात विकृतियां, शिशु रोग गर्भवती माताओं और स्त्री रोगदंत रोग संबंधी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 25 मई को वडोदरा के डॉ. मिलेश नागर न्यूरो सर्जन उपस्थित रहेंगे तथा 26 मई को डॉ. गौरव नाहर यूरो सर्जन प्रोस्टेट एवं किडनी स्पेशलिस्ट तथा 25 एवं 26 मई को रतलाम जिले के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जयंत सूभेदार स्वास्थ्य शिविर के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रतलाम जिले में विगत 18 से 23 अप्रैल के दौरान विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया था,  मेलों में गंभीर मरीजों का चिन्हांकन किया गया है। इसके अतिरिक्त नए आगंतुक मरीजों को भी जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।