नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु वार्डों का आरक्षण 25 मई को

रतलाम 21 मई 2022/  नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के लिए जिले की नगरीय निकाय नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका परिषद् जावरा एवं नगर परिषद् आलोट, ताल, बडावदा, पिपलौदा, नामली व धामनोद के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 25 मई को दोपहर 1.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारी, आम नागरिकगण उपस्थित रह सकते हैं।

वार्डों की आरक्षण कार्यवाही हेतु समिति गठित

जिले में नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा समिति गठित की गई है। गठित समिति में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री एम.एल. आर्यसंयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोतअनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री संजीव केशव पाण्डेयनगर निगम आयुक्त श्री सोमानाथ झारियापरियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठकसहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला प्रौढ शिक्षा श्री दीपक राय माथुर तथा संबंधित निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहेंगे। गठित कमेटी 25 मई से पूर्व वार्डों के आरक्षण हेतु विधिक प्रावधानों के तहत आरक्षण सम्पन्न कराने के लिए प्रारम्भिक आवश्यक कार्यवाही करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।