विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-31 मई को तम्बाकू को छोड़ दो, जीवन को मोड़ दो पर होंगे कार्यक्रम


रतलाम 23 मई 2022/ नशामुक्त अभियान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-31 मई को प्रदेश में "तम्बाकू को छोड़ दोजीवन को मोड़ दो'' विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिले के प्रभारी मंत्रीसांसदविधायकजन-प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में स्वास्थ्यस्कूल शिक्षाउच्च शिक्षा और महिला-बाल विकास विभाग भी सहभागिता करेंगे।

नशामुक्त मध्यप्रदेश अभियान

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण डॉ. ई. रमेश कुमार द्वारा सभी कलेक्टर्समुख्य कार्यपालन अधिकारी और विभागीय अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि नशामुक्त मध्यप्रदेश अभियान के प्रथम चरण में जिला स्तर पर सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक विभाग स्तर पर नशामुक्ति प्रशिक्षण एवं छोटे-छोटे कार्यक्रम अवश्य करें। यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी रहेगीजिससे नशीले पदार्थ और शराबतम्बाकू आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के विरुद्ध लोग जागरूक रहें। अभियान में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ वॉल-पेंटिंगरंगोली प्रतियोगितामैराथनप्रभात-फेरीनुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। कलेक्टर्स को शासकीय सार्वजनिक स्थलों के आसपास होडिंग या बैनर द्वारा नशामुक्ति संदेश का प्रचार करने को कहा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।