जयंत नागर बनें "जिला अध्यक्ष"कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रतलाम/नामली - कांग्रेस पार्टी में नामली क्षेत्र में होनहार नेतृत्व बहुत है मगर लम्बे समय से ब्लॉक कांग्रेस से लगाकर कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ में नेतृत्व में कमी देखी जा रही हैं और अनदेखी की जा रही है इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार कांग्रेस के राजनेताओं तक ही रहें गया है जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लम्बी दूरी बना ली । नेतृत्व क्षमताओं के मद्देनजर नजर अब कांग्रेस कि खोज ऐसे नेतृत्व वाले राजनेताओं पर आकर रुक रही है जिनका ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़ हो साथ ही अच्छी और पाक छवि हो और जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता रखें और सबको साथ लेकर चले ऐसे नेतृत्व को लेकर जिले के विभिन्न कांग्रेस के पदों पर रहें नामली के वरिष्ठ मिलनसार नेता जयंत नागर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ( पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार एंव प्रदेश के महामंत्री जेपी धनोतिया के अनुमोदन से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने नामली निवासी श्री नागर को मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ का ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है इनकी नियुक्ति पर काग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मित्रों ने बधाई दी है।


🙏🏻jai ho
जवाब देंहटाएंदिलीप नागर
जवाब देंहटाएं