बेधड़क लाफरवाई दो पहिया वाहन दौड़ते नाबलिग, इन्हें कोई रोकने वाला नहीं, रहवासियों ने स्पीडब्रेकर निर्माण की मांग की।

नामली/रतलाम -तेज रफ्तार से दौड़ते नगर में दो पहिया वाहनों को लेकर मानों कि ऐसा लगें कि जैसे कोई दो पहिया वाहनों का कॉम्पीटिशन हो रहा हो शाम ढलते ही नगर के प्रमुख रोड़ रास्ता पर दो पहिया वाहनों पर सवार होकर युवाओं की टोलियाँ नगर भ्रमण पर निकल जाती हैं जो देररात तक दो पहिया वाहन पर तीन तीन सवार होकर नगर में दिखना अब आम हो चला है इसमें अधिकतर नाबलिग बच्चें दो पहिया वाहन चलाते नज़र आता है मगर इन्हें रोकने वाला कोई नहीं अधिक तेजगति से सबसे ज्यादा सरपट दौड़ते दो पहिया वाहन स्टेशन रोड़ पर चलते नजर आते हैं नगर का प्रमुख रोड़ स्टेशन होने के बाद भी इस रोड़ पर एक भी स्पीडब्रेकर नहीं होने से रहवासी क्षेत्र में दूरघटना घटित होती रहती है रविवार रात्रि को ही तेज गति से दो पहिया वाहन चला रहा युवक उसकी दो पहिया वाहन से गिरा और चोटिला हो गया। नामली का स्टेशन रोड़ रेल्वे स्टेशन जाने के साथ गांव कलोरी होते हुएं यह रोड़ खाचरौद, नागदा, उज्जैन जाने वाले लोगों के लिए भी शॉर्ट कट रोड़ रास्ता है  इसलिए इस रोड़ पर बहुत अधिक दो पहिया वाहनों चार पहिया वाहनों का आवागमन लगा रहता है मगरस्पीडब्रेकर नहीं होने से इस रहवासी रोड़ पर तेज रफ्तार से दो पहिया वाहनों के चालक चार पहिया वाहनों के चालक तेज रफ्तार से अपने वाहनों को निकालते हैं जिससे दूरघटना होने का हमेशा भय बना रहता है तेज रफ्तार से वाहनों को चलाने वालों पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है तेज रफ्तार को कम करने के लिए स्टेशन के रहवासी महेंद्र सिंह सोनगरा,आशिष कर्णधार राहुल सिसोदिया ,अंकित फागना , मनिष कसेरा, विजय तलोदिया,आदि लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

  1. स्पीडब्रेकर बनना ही चाहिए क्योंकि दो पहिया वाहन की गति बहोत तेज होगई है जिससे मोहल्ले में खेलने वाले बच्चे सुरक्षित रहे

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।