जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण


रतलाम 23 मई 2022/ जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सभी वर्गों में महिलाओं के लिए आरक्षण लाट आगामी 31 मई को दोपहर 12:00 बजे से जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वालमी) कलिया सोत डेम के पास भोपाल के ऑडिटोरियम में संपादित करने की कार्रवाई की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति उपरोक्त कार्रवाई के दौरान उपस्थित रह सकते हैं।

मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 32 एवं मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियमों द्वारा प्रयोग में लाते हुए संचालक पंचायत राज संचालनालय द्वारा संबंधित को सूचित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।