श्री माहेश्वरी समाज द्वारा सीड़ बॉल निर्माण कार्यशाला में 1100 सीड़ बॉल बनाई

श्री माहेश्वरी समाज द्वारा सीड़ बॉल निर्माण कार्यशाला में 1100 सीड़ बॉल बनाई ।

रतलाम: जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है जिस भूमि पर हम रह रहे हैं उससे स्वर्ग बनाने का प्रयास करें ना कि केवल उपभोग करें , बल्कि हमारे प्रयासों से धरती माँ की सुंदरता बढ़ सकें,धरती को हरित बनाने के लिये बीजों रोपण अभियान के अंतर्गत सीड़ बॉल निर्माण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय श्री माहेश्वरी धर्मशाला कसारा बाजार रतलाम में श्री माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में माहेश्वरी कपल क्लब व माहेश्वरी यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

    सैकड़ों समाजजन प्रातः काल से ही एकत्रित होकर सीड बॉल के लिये आवश्यक मिट्टी, जैविक खाद, रेत का मिश्रण तैयार कर सीड़ बनाने लग गए, बच्चे हो या युवा, बुजुर्ग हो महिलाएं सब ने अपने हाथों से सीड़ बॉल बनाना शुरू कर दिया, देखते ही देखते 1100 से अधिक सीड़ बॉल बनकर तैयार हो गयी जो कि रतलाम के आसपास की पहाड़ी या खुली जगह पर फेंक जायेगी, सीड़ बॉल में करंज, नीम, गुलमोहर, ईमली,सुरजना आदि के बीजों के बीज उपयोग किये गए।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय व कार्यक्रम संयोजक अमन तोषनीवाल द्वारा सीड बाल बनाना सिखाया गया तथा सीड बाल की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
 नशामुक्ति व पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया, इस अवसर पर समाज के चंद्रप्रकाश सारडा, उमेश मारोठिया, दीपक गगरानी, रौनक सोमानी, रौनक तोषनीवाल, सर्वेश बाहेती अंकीत चाण्डक, आशीष तोषनीवाल, मनीष तोतला, जितेन्द्र चिचाणी, अभिषेक भंसाली, वात्सल्य मंडोवरा, शुभम गेलडा, रेखा गगरानी, नेहा मारोठीया, प्रीति सोमनी, मीनल बाहेती आदि सदस्य उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।