नगरीय निकायों के आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित रतलाम में प्रथम चरण में नगर परिषद आलोट एवं ताल में तथा द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद नामली, पिपलोदा, बडावदा एवं धामनोद में मतदान

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

रतलाम में प्रथम चरण में नगर परिषद आलोट एवं ताल में तथा द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद नामली, पिपलोदा, बडावदा एवं धामनोद में मतदान होगा

रतलाम 0जून 2022/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकायों के आम निर्वाचन -2022 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई 2022 बुधवार को तथा दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई 2022 बुधवार को होगा। मतगणना प्रथम चरण के लिए 17 जुलाई रविवार को एवं द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई सोमवार को होगी।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 11 जून प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना तथा मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र  प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जून रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 20 जून सोमवार को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून बुधवार रहेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 22 जून को किया जाएगा।

प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई बुधवार को तथा द्वितीय चरण का मतदान 13 जुलाई बुधवार को होगा। मतदान का समय प्रातः 7.00 से अपराह्न 5.00 बजे तक रहेगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा प्रथम चरण के लिए 17 जुलाई रविवार को तथा द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई सोमवार को प्रातः 9. 00 बजे से होगी। रतलाम में प्रथम चरण में नगर परिषद आलोट एवं ताल में मतदान 6 जुलाई बुधवार को तथा द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रतलामनगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद नामलीपिपलोदा, बड़ावदा एवं धामनोद में मतदान 13 जुलाई बुधवार को होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।