ब्रह्मकुमारीप्र नामली सेवा केंद्र द्वारा योग दिवस मनाया


राजेश जैन..✍️

नामली / प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नामली सेवा केंद्र द्वारा कारोदा गांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे मदन भाई शालिग्राम जी प्रभु लाल जी राधेश्याम जी राठौड़ और बाबूलाल जी इन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और कहा कि तन और मन का स्वस्थ होना मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है और ऐसे प्रोग्राम हमारे गांव में अवश्य होने चाहिए इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ब्रह्मा कुमारी संगीता दीदी ने योग साधना का महत्व बताते हुए कहा कि मन बुद्धि संस्कार आत्मा की तीनों शक्तियां हैं अगर मन स्वस्थ है तो तन भी स्वस्थ रहता है हमें राजयोग का अभ्यास और शारीरिक व्यायाम रोज करना चाहिए यह सभी धर्म के लोगों के लिए अति आवश्यक है अगर निरोगी जीवन जीना चाहते हैं तो तन और मन की एक्सरसाइज बहुत आवश्यक है ब्रम्हाकुमारी  करिश्मा बहन ने  शारीरिक व्यायाम करवाया और साथ में हर एक व्यायाम का महत्व भी बताया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।