कथित सामाजिक संगठन के रसूख की आड़ में फल-फूल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा; SP की टीम ने दबोचा, रसूखदारों द्वारा आरोपी को बचाने की जोड़-तोड़ शुरू; मीडिया की पैनी नजर। विशेष खोजी रिपोर्ट, नामली (रतलाम) मध्यप्रदेश नामली के पंचेड़ रोड स्थित 'तुलसी वाटर पार्क' और उसके भीतर संचालित स्पा (मसाज) सेंटर के बंद कमरों का वो खौफनाक और घिनौना सच सामने आया है, जिसने पूरी धार्मिक नगरी को शर्मसार कर दिया है। मनोरंजन और पर्यटन की आड़ में यहां न केवल अवैध मयखाना (बीयर बार) चल रहा था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का देह व्यापार का सिंडिकेट पैर पसार चुका था। सूत्रों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, इस स्पा सेंटर में 'थाई मसाज' के नाम पर आने वाले ग्राहकों से शुरुआत में एंट्री फीस के रूप में ₹1800 वसूले जाते थे। इसके बाद जब ग्राहक को बंद कमरे में भेजा जाता था, तो वहां थाईलैंड की जवान युवतियों द्वारा शारीरिक संबंध बनाने और सेक्स की भूख मिटाने के एवज में ₹2000 की अतिरिक्त वसूली की जाती थी। यानी मसाज तो सिर्फ एक मुखौटा था, असली खेल जिस्म का सौदा था। कथित सामाजिक संगठन...
युवक की संदिग्ध मौत पर भड़का जनआक्रोश नामली में थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन। रतलाम/नामली- मध्यप्रदेश नामली स्थित रेलवे ब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नामली निवासी शिवम राठौड़ (पिता कन्हैयालाल राठौड़) के रूप में हुई है। शिवम पेशे से लहसुन व्यापारी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं युवक की संदिग्ध मौत से आक्रोशित समाजजन एवं नगरवासियों ने शव को सीधे पुलिस थाना नामली लाकर थाने के बाहर रख दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप : आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या। मृतक के परिजनों और राठौड़ तेली समाज के लोगों का आरोप है कि शिवम ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि पैसों के लेन-देन के विवाद में उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों...
खाकी के रक्षक ही बने भक्षक? रिपोर्ट लिखाने आए युवक के साथ कंप्यूटर कक्ष में की गई बर्बरता; पूर्व थाना प्रभारी गायत्री सोनी की कार्यशैली को याद कर रही जनता। नामली (रतलाम मध्यप्रदेश) कहते हैं कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? रतलाम जिले के नामली थाने में इन दिनों कुछ ऐसा ही आलम है। साइबर सेल से आकर थाने की कमान संभालने वाले कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी अपनी कार्यशैली को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला थाने के भीतर एक फरियादी के साथ आए युवक से मारपीट का है, जिसने पुलिस प्रशासन की साख पर बट्टा लगा दिया है। थाने के भीतर गुंडागर्दी: सीसीटीवी खोलेगा पोल घटनाक्रम के अनुसार, बीते 6 मई 2026 की रात करीब 10 बजे पल्दूना टावर के पास रीतिक मालवीय और एक चर्मकार समाज के युवक पर कुछ दबंगों (जितेन्द्र चौधरी, पवन चौधरी, विकास चौधरी व अन्य) ने लठ से जानलेवा हमला किया। पीड़ित जब लहुलूहान हालत में अपने साथियों के साथ नामली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचा, तो वहाँ न्याय मिलने के बजाय उन्हें खाकी का रौद्र रूप देखना पड़ा। आरोप है कि रिपोर्ट लिखान...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें