अग्निपथ योजना अन्तर्गत भर्ती रैली 1 सितम्बर को धार में

अग्निपथ योजना अन्तर्गत भर्ती रैली 1 सितम्बर को धार में

रतलाम 22 जुलाई 2022/ अग्निपथ योजना अन्तर्गत साई स्टेडियम धार में 1 सितम्बर को भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि उक्त भर्ती हेतु आनलाईन पंजीकरण 5 जुलाई से दोपहर 1.00 बजे से 3 अगस्त शाम 5.00 बजे तक खुला रहेगा। 10 से 15 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमीट कार्ड उम्मीदवार को ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindanarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण 3 अगस्त तक करवा सकते हैं।

श्री अहिरवार ने बताया कि साई स्टेडियम धार में मध्यप्रदेश के 15 जिलों आगर मालवाअलीराजपुरबडवानीबुरहानपुरदेवासधारइंदौरझाबुआखण्डवाखरगोनमंदसौरनीमचरतलामशाजापुर एवं उज्जैन के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटीतकनीकीक्लर्कस्टोरकीपरट्रेडमेन की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।