स्वतंत्रता सप्ताह अन्तर्गत 11 से 1 7 अगस्त तक आयोजित होगा तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम घर-घर लगेगा तिरंगा

स्वतंत्रता सप्ताह अन्तर्गत 11 से 1 7 अगस्त तक आयोजित होगा तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम

घर-घर लगेगा तिरंगा

रतलाम 14 जुलाई 2022/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत रतलाम जिले में भी 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाए जाने हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडेनिगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारियासहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्यासिविल सर्जन डा. आनंद चंदेलकरपीओ डूडा श्री अरुण पाठकसमाजसेवी श्री गोविन्द काकानीश्री राकेश रांकाश्री सुभाष जैनविभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिअधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि तिरंगा महोत्सव के तहत रतलाम जिले में करीब लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही लोगों में राष्ट्रीयताएकता तथा गौरवता की भावना के साथ घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस महोत्सव का प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे को बनाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव के प्रति अपना सम्मान प्रकट करना है।

बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अपनी-अपनी संस्थाओं के माध्यम से तिरंगा महोत्सव का प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि महाविद्यालय तथा शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के माध्यम से परिवार वालोंक्षेत्र के निवासियों को भी तिरंगा महोत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आपने कहा कि सोश्यल मीडियानिगम आदि के माध्यम से इस हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा। झण्डे की संहिता के सम्बन्ध में पेम्पलेटध्वनि विस्तारक यंत्र आदि के माध्यम से समझाईश दी जाएगी। आपने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे तो झण्डा भेंट भी कर सकता है। झण्डा 11 अगस्त से 17 अगस्त की अवधि में अपने घरों पर लगाया जा सकता है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।