मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया अपने मताधिकार का प्रयोग

निर्वाचन प्रेक्षककलेक्टरएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

रतलाम 13 जुलाई 2022/ नगरीय निकाय निर्वाचन -2022 के अंतर्गत रतलाम जिले के छह नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान की प्रक्रिया हुई। नगर पालिक निगम रतलामनगर पालिका जावरानगर परिषद नामलीबड़ावदापिपलोदाधामनोद में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकभारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉअशोक भार्गवकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीजिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को दूर करने संबंधी निर्देश दिए गए। मतदाताओं को कतारबद्ध खड़े रहने हेतु व्यवस्थित करने संबंधी निर्देश भी दिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जागरूक बुजुर्ग मतदाताओं को शुभकामनाएं दी

निर्वाचन प्रेक्षक डॉअशोक कुमार भार्गव ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने पर शुभकामनाएं भी प्रदान की। उन्होंने 95 वर्ष से अधिक की मतदाताओं पिपलोदा में कस्तूरीबाईजावरा में सजनबाई एवं नामली में भगवन्तबाई को जागरूकता पर शुभकामनाएं दी। प्रेक्षक डॉ.भार्गव ने रतलाम के 12, नामली के15,जावरा के 10 धामनोद 06,पिपलोदा 09,कुल 52 मतदान केन्द्रों एवं धामनोद के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।