जिला पंचायत अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को

जिला पंचायत अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को

कलेक्टर होंगे पीठासीन अधिकारी

रतलाम 22 जुलाई 2022/ राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंचजनपद और जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 24 जुलाईद्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।

इसी तरह जनपद पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन प्रथम चरण के लिए 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई  को होगा। जिला पंचायत के अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 29 जुलाई को होगा। श्री सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्षउपाध्यक्ष और उपसरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन करायेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।