डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें

डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें

रतलाम 14 जुलाई 2022/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी. ननावरे ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए डेंगू से बचाव करने की अपील की है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि घरों में टंकीकूलरमटके आदि में जमा पानी को प्रति सप्ताह खाली करें एवं पानी के बर्तन आदि को साफ करके पुन: एक सप्ताह में अवश्य बदलेंक्योंकि एक सप्ताह से अधिक समय तक पानी जमा रहने से उसमें डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉप्रमोद प्रजापति ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। यह संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। इसके शरीर पर सफेद रंग की पट्टियां होती हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण

·        मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द होनातेज बुखार आनाआंखों के पिछले हिस्से में दर्द होनाशरीर पर चकत्ते के निशान पडऩा।

·        यदि उक्त प्रकार के लक्षण दिखाई देंतो तत्काल आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम से संपर्क करें अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

·        डेंगू के मच्छर घरों में बने अंडर ग्राउंड वाटर स्टोरेज टैंक में अधिक मात्रा में पनपते हैं। टायरों में जमा पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति होती हैअत: इन जगहों पर जमा पानी नियमित रूप से खाली करते रहें ।

·        मच्छरों से बचाव हेतु सोते समय मच्छरदानी लगाएंमच्छर भगाने वाली क्वाइल क्रीम या लिक्विड का इस्तेमाल करें या इलेक्ट्रिक रैकेट का इस्तेमाल करें।

·        घरों के खिडक़ी दरवाजों पर मच्छर रोधी जाली लगाएं एवं नीम की पत्तियों का धुआँ करें।

·        घर के आसपास साफ सफाई रखेंगमले एवं पक्षियों के पानी हेतु रखे बर्तनों में से भी पानी प्रति सप्ताह खाली करते रहें। इन जगहों पर भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। अत: जिन भी स्थानों एवं बर्तन आदि में पानी जमा रहता हैउनका पानी प्रति सप्ताह खाली अवश्य करें एवं मच्छरों से अपना बचाव करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।