हर हर महादेव के जयकारों के साथ निकलेगी विशाल पैदल यात्रा । श्री केदारेश्वर महादेव का होगा महाअभिषेक।

नामली/रतलाम- धार्मिक नगरी नामली में प्रथम वर्ष भगवान शिव कि आराधना हेतु श्री शम्भु भक्त मंडल द्वारा विशाल पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह धार्मिक विशाल पैदल यात्रा 25 जुलाई सोमवार को सुबह 8 बजे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर नामली से श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर सैलाना तक निकाली जावेंगी जिसमें करीबन तीन से चार हजार श्रद्धालुओं के पैदल यात्रा में आने की उम्मीद जताई जा रही है । नामली नगर में पैदल यात्रा से जुड़े मंडल के सदस्य ने बताया कि इस यात्रा में 31 ढोल ,तीन डीजे, रथ में महादेव और भारतमाता जी विराजमान होगे। सैलाना श्री केदारेश्वर महादेव पहुंंचकर पैदलयात्रियों द्वारा महाअभिषेक किया जाएंंगा। पैदलयात्रियों के लिए सैलाना में भोजन महाप्रसादी और नगर में वापसी के लिए वाहन व्यवस्था श्री शम्भु भक्त मंडल द्वारा रखी गई है शिवभक्तों ने ज्यादा से ज्यादा पैदल यात्रा में भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।