महाकाल के भक्तों ने निकाली उज्जैन महाकाल की पैदल यात्रा वहीं हनुमान भक्तों की यात्रा पहुचीं राजस्थान के श्री होरी हनुमानजी ।






रतलाम/नामली मध्यप्रदेश वर्ष 2022 का सावन महीना धर्म के नाम रहा। इस वह नगर के  धर्मालुओ ने मिलकर तीन नई पैदल यात्राओ की पंरपरा एक अच्छी शुरुआत की है इस चल रहे सावन माह में तिसरे सोमवार को नगर के युवा अनिल माली,अर्जुन राठौड़ आशीष सोनावा , निलेश भाटी ,शंकर लाल राठौड़ नौगांव वाले ने अपनी पैदल यात्रा शनिदेव मंदिर दयानंद पूरी आश्रम नामली से उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तक पैदलयात्रा कि तीन दिनों में उज्जैन महाकाल पहुचकर दर्शन किये और बाबा महाकाल को ध्वजा चढाई ।वहीं इस तिसरे सावन सोमवार को एक पैदलयात्रा श्री रामजानकी मंदिर बाबा जी के कुऐ से राजस्थान के  चमत्कारी हनुमानजी के दरबार में पहुंची वहां पैदल यात्रियों ने ध्वजा चढाई  इस पैदल यात्रा में नगर के जितेंद्र जाट , विजय आतेड़िया , राहुल लक्षकार ने राजस्थान के प्रसिद्ध हनुमान तिर्थ पहुंकर श्री होरी हनुमानजी के मंदिर पर ध्वजा चढाई अच्छी वर्ष और विश्व कल्याण कि मनोकामना की है। इस प्रकार नगर में सावन माह के दूसरे सोमवार शम्भु भक्त मित्र मंडल द्वारा खेड़ापति हनुमानजी मंदिर से सैलाना के केदारेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य पैदलयात्रा का आयोजन सफल रहा पहलीबार इतिहासिक विशाल पैदलयात्रा निकाली गई जिसमें शिवभक्तों ने पैदलयात्रा में भाग लिया धार्मिक नगरी नामली में अब सावन महिने में तीन पैदलयात्रा जुड गई और आशा है कि यह यात्राएं पंरपरा बनकर प्रतिवर्ष निकलती रहेगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।