जिले की मंडियों में लहसुन-प्याज का क्रय-विक्रय निरंतर चालु रहेगा


रतलाम 21 अगस्त 2022/कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक गेहलोत द्वारा 21 अगस्त को कृषि उपज मंडी समिति में लहसुन प्याज व्यापारी एवं कृषकों एवं मंडी प्रशासन की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले की मंडियों में लहसुन-प्याज का क्रय-विक्रय निरंतर चालु रहेगा। कृषकबंधु अपनी कृषि उपज लहसुन-प्याज मंडी में विक्रय हेतु लेकर आएं। कृषक भाईयों की लहसुन-प्याज के भाव के संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया हैं। व्यापारियों से चर्चा की जाकर उनको आवश्यक सुविधारेंक पांईंट की व्यवस्था एवं निर्यात के संबंध में भी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई हैं। कोई भी व्यक्ति कृषक बंधु को मंडी में आने से रोक-टोक करता हैं तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासनजिला प्रशासन एवं मंडी प्रशासन को की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।