जिला चिकित्सालय रतलाम और शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी का समय परिवर्तित

जिला चिकित्सालय रतलाम और शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी का समय परिवर्तित

रतलाम 17 सितम्बर 2022/ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय और शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है।

प्राप्त निर्देशानुसार अब ओपीडी का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एवं शाम को 5:00 से 6:00 तक निर्धारित किया गया है। सामान्य दिनों एवं शासकीय अवकाश के समय आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के माध्यम से 24 घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। दो दिवस निरंतर अवकाश होने की स्थिति में प्रथम दिवस अवकाश रहेगा किंतु दूसरे दिन ओपीडी का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा अर्थात निरंतर दिनों तक अवकाश होने पर अस्पताल की ओपीडी बंद नहीं रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।