क्षेत्र में चंदन चोर गिरोह सक्रिय,फिर से मुक्तिधाम नामली में चंदन के पेड़ काटने की कोशिश।

क्षेत्र में चंदन चोर गिरोह सक्रिय,फिर से मुक्तिधाम नामली में चंदन के पेड़ काटने की कोशिश।


नामली - मुक्तिधाम नामली में थोड़े समय पहले ही चंदन चोरी की घटित हुई थी ।जिसमें एक बड़ा चंदन का पेड़ काटकर चोर ले गए थे ।वहीं उस समय बहुत सारे चंदन के छोटेमोटे पेड़ होने से उन पेड़ों पर कोई आरी या काटने नुमा किसी वस्तु का निशान थे। नगर परिषद नामली द्वारा चंदन चोरी की घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद मुक्तिधाम नामली में रात्रि गस्त  की मांग की गई थी मगर जिम्मेदारों ने ध्यान नही देने से शनिवार रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने फिर से चंदन के पेड़ काटने की कोशिश की है। मुक्तिधाम नामली में बाउंड्रीवाल और रात्रि चौकीदार नहीं होने से आएं दिन छोटेमोटे चोरियों कि घटना होती रहती है मगर स्थाई समस्या का हल नगर परिषद नामली नहीं निकाल पा रही है। पिछले महिनों असमाजिक तत्वों ने मुक्तिधाम में रखीं लाखों रुपए की लकड़ी को आग के हवाले कर दिया था फिर भी नगर परिषद के जिम्मेदार ने सुध नहीं ली । चंदन चोरी घटना पहले घटित हुई है जिसमें अभीतक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।