10 वर्ष की मासूम बच्ची की पानी की टंकी में मौत ,हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी।

चित्तौड़गढ़ -राजस्थान जिले डूंगला थाना क्षेत्र में 10 माह की मासूम के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तत्काल चारों और नाकाबंदी करा दी गई. इसी दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो पानी की टंकी में बच्ची गंभीर हालत में पाई गई. इस पर तुरंत बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है.

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार आल्हा खेड़ी गांव में राजेश्वर मेनारिया की 10 माह की बच्ची पालने में सो रही थी. दोपहर में वह अचानक गायब हो गई. शोर-शराबे पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. प्रारंभ में परिवार के लोगों की ओर से गांव में कचरा बीनने वाली महिलाओं पर शंका जाहिर की गई. लोगों ने ऑटो रिक्शा के साथ कचरा बीनने वालों को भी पकड़ा लेकिन बच्ची नहीं मिली। इस मामला को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कस्बे के चारों ओर नाकाबंदी भी करवा दी गई. इस दौरान परिवार के लोगों के साथ पुलिस ने मकान के ऊपर टंकी की तलाशी ली तो बच्ची उसमें बेसुध हालत में मिली. उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है पहले अपहरण की अफवाह उड़ी और बाद में घर की छत पर पानी की टंकी में बच्ची का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।इसे देखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस मामला का खुलासा कर सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।