शहर के बाजार रात्रि 12 बजे तक खुले रह सकेंगे




शहर के बाजार रात्रि 12 बजे तक खुले रह सकेंगे

रतलाम 08 अक्टूबर 2022/  आगामी त्योहारों को  दृष्टिगत रखते हुए रतलाम शहर के बाजार रात्रि 12 बजे तक  खुले रखने सम्बन्धी व्यापारियों  की मांग पर  विधायक श्री चैतन्य काश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर  कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा दीपावली पर्व तक स्थानीय बाजार रात्रि 12:00 बजे तक खुला रखने सम्बन्धी निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों की मांग सहित आमजन की सुविधा और यहाँ के महत्वपूर्ण थोक व खेरची बाजार की प्रकृति तथा व्यावहारिक दृष्टिकोण के मद्देनजर रात्रि में बाजारों के खुलने के समय में वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक रात्रि 10:00 बजे तक के लिए ही बाजार खोलने की अनुमति थी जिसके समय में वृद्धि की जाकर अब रात्रि 12:00 बजे तक बाजार खोले जा सकेंगे। इस निर्णय से आमजन तथा व्यापारियों में हर्ष है उनके द्वारा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।