सिर्फ एक "सिंगल क्लिक" से संबल योजना के पात्र हितग्राहियों को 16 लाख ट्रान्सफर

रतलाम/नामली-मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकायों के कार्यों को गति देने व हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत नगर परिषद नामली में सामान्य मृत्यु की दशा में 6 हितग्राहियों को 2 लाख के मान से राशि रु. 12 लाख एवं दुर्घटना में 01 हितग्राही राशि रु. 04 लाख का हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जब हितग्राहियों को राशि हस्तांतरण का  प्रमाण पत्र भेंट किया गया तब संंबल योजना में लाभ देने पर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नगर परिषद नामली के जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष  श्रीमती अनीता परिहार,उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा योगी, श्री बाबुलाल कर्णधार सांसद प्रतिनिधि, श्री बलवान सिंह(बबलू बन्ना)सोनगरा ,पार्षद श्री प्रहलाद (संत) राठौड़, पार्षद। श्री तूफानसिंह सोनगरा पार्षद,श्री पंकज जाट पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बलराम भूरे एवं निकाय के समस्त कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहें थे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री बलराम भूरे ने बताया की जनकल्याण योजना का लाभ नगर परिषद नामली के आमलोगों को लेना चाहिए पात्र हितग्राही शासन की योजना का लाभ लेने के लिए नगर परिषद नामली में आवेदन करें विधिवत दस्तावेजों की जांच कर योजना का लाभ दिया जावेगा।

(हितग्राही को योजना का प्रमाण पत्र भेंट करते हुए जनप्रतिनिधियों)




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।