रतलाम जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के 29 ढाबे तोड़े गए लगभग 11 घंटे कार्यवाही के दौरान सवा तीन करोड रुपए के निर्माण ध्वस्त किए गए



रतलाम जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के 29 ढाबे तोड़े गए

लगभग 11 घंटे कार्यवाही के दौरान सवा तीन करोड रुपए के निर्माण ध्वस्त किए गए

रतलाम 14 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक बड़ी कार्यवाही शुक्रवार को हुई। शुक्रवार सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक 11 घंटे लगातार चली उक्त कार्यवाही में सवा तीन करोड रुपए मूल्य के 29 ढाबे तोडे गए। कार्यवाही में विभिन्न विभागों के लगभग 70 अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित थे।

इस दौरान जावरा से लेकर हसन पालिया तक फोरलेन पर मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों द्वारा बनाए गए ढाबों को प्रशासन द्वारा तोड़ा गया। जावरा एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति ने बताया कि हसन पालिया के अलावा कंचनखेड़ी तथा बरगढ़ गांव में भी ढाबे तोड़े गए। इस दौरान एक दो मुंहा रेड सैंड बोआ सांप भी जप्त किया गया जिसे वन विभाग को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई ।

कार्रवाई में एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति के अलावा सीएसपी श्री अभिषेक आनंद, तहसीलदार जावरा श्री मृगेंद्र सिसोदिया, पिपलोदा श्रीमती अश्विनी गोरिया, जनपद पिपलोदा सीईओ सुश्री अल्फिया खान, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्री प्रकाश गडरिया सहित पुलिस बल, पटवारी, सचिव, कोटवार शामिल थे।




मिशन कंपाउंड में शासकीय भूमि पर क्षतिग्रस्त खंडहर हटाए गए

रतलाम 14 अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन द्वारा रतलाम शहर के सैलाना बस स्टैंड स्थित मिशन कंपाउंड में शासकीय भूमि पर मौजूद क्षतिग्रस्त खंडहर हटाए गए। शुक्रवार को हुई कार्यवाही में अवशेषों को हटाकर सफाई की गई। इस दौरान एसडीएम से लेकर राजस्व पुलिस तथा नगर निगम का संपूर्ण अमला उपस्थित था। कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि सर्वे नंबर 87 मिशन कंपाउंड में लगभग 13 बीघा भूमि पर पूर्व से मौजूद खंडहर हटाए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।