प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर रतलाम जिले में भी मंदिरों पर विशेष आयोजन हुए



प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर

रतलाम जिले में भी मंदिरों पर विशेष आयोजन हुए

रतलाम 11 अक्टूबर 2022/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर रतलाम जिले में भी विशेष आयोजन हुए इस दौरान पूरा जिला उत्सवमय हो गया मंदिरों पर विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक किए गए, मंदिरों में सजावट की गई



प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण के अवसर पर रतलाम जिले में बिलपांक विरूपाक्ष महादेव मंदिर परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां पर विशेष पूजा अर्चना की गई अन्य गतिविधियां आयोजन हुए इस दौरान विधायक श्री दिलीप मकवाना, कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे। उज्जैन महाकाल लोक लोकार्पण के अवसर पर रतलाम जिले में प्रमुख मंदिरों तथा विशेष रूप से शिव मंदिरों पर आयोजन हुए मंदिरों में सजावट की गई, विशेष पूजा-अर्चना हुई, रंगोली सजाई गई

इसी तारतम्य में  जिले के सभी मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा। दीप जलाए गएमंदिरों में रंगारंग रोशनी भी की गई है। भजन कीर्तन भी किए गए। उज्जैन महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिले में विभिन्न स्थानों तथा मंदिरों पर किया गया।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।