किसानों को उचित सलाह

किसानों को उचित सलाह

रतलाम 11 अक्टूबर 2022/ सोयाबीन की फलियों में दाने भरने या अपरिपक्वता की अवस्था में फसल पर होने वाली लगातार बारिश से सोयाबीन की गुणवत्ता में कमी आ सकती है या फलियों के दाने अंकुरित हो की भी संभावना हो सकती है। किसान भाईयों को सलाह है कि कटाई से सोयाबीन जो शेष बची हैउचित समय पर फसल की कटाई कर लें जिससे फलियों के चटकने से हो वाले नुकसान या फलियों के अंकुरित होने से बीज की गुणवत्ता में आने वाली कमी को बचाया जा सके।

उपसंचालक कृषि कल्याण तथा कृषि विकास ने किसानों से कहा है कि सोयाबीन की फसल को धूप में सुखाने के बाद ही गहाई करें। सोयाबीन की गहाई 350 से 400 आर.पी.एम. पर करें जिससे सोयाबीन के दोन टूटेंगे नहीं और बीज उत्पादन के लिए बीज को सुरक्षित रखा जा सकेगा। सोयाबीन को पक्के फर्श पर सुखाने के पश्चात ही बोरों में भरकर मण्डी में ले जाए जिससे अच्छे दाम प्राप्त हो सकें।


संचार एवं आपदा प्रबंधन की बैठक 12 अक्टूबर को

रतलाम 11 अक्टूबर 2022/ संचार एवं आपदा प्रबंधन की बैठक डायरेक्टर जनरल (ज्वाईंट सेक्रेटरी) संचार मंत्रालय नई दिल्ली श्री नरेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे उच्च विश्राम भवन दो बत्ती पर आयोजित की गई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।